माउंट आबू. / V24 न्यूज,
रिपोर्टर किशन दहिया,
जालौर जिले के सुराणा गांव में मृतक इंद्र मेघवाल के हत्यारों को सजा एवं मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने को लेकर माउंट आबू में मेघवाल समाज, दलित समाज एवं शहर के संगठनों ने मिलकर उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी के मार्फत राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। उपखंड कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए दलित समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि जालौर जिले के सुराणा गांव के निजी विद्यालय विद्यालय के तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र कुमार मेघवाल के साथ वहां के प्रधानाचार्य छैल सिंह द्वारा पानी के घड़े में से पानी पीने पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट की गई। जिससे इंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक मेघवाल समाज से हैं जो कि अनुसूचित जाति से संबंधित है। इस घटना के बाद सुराणा गांव में समाज के लोगों के द्वारा शांतिपूर्ण धरना किया गया जिस पर वहां की स्थानीय पुलिस बिना किसी आदेशों के एवं बिना किसी महिला कॉन्स्टेबल के मृतक के परिवार एवं बाकी लोगों पर लाठीचार्ज किया गया जिससे मृतक के परिवार वालों को एवं बाकी महिलाओं और कई व्यक्तियों को गहरी चोटें आई है। राजस्थान में ऐसी जातिवादी घटना बहुत बड़ी मात्रा में व्याप्त है जिसको लेकर राजस्थान सरकार बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। ज्ञापन में मांग की गई कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए एवं विद्यालय में घटना के समय उपस्थित सारे अध्यापकों की जांच की जावे और उन पर कानूनी कार्रवाई की जावे, साथ ही विद्यालय की मान्यता रद्द की जावे। पीड़ित परिवार को 50 लाख की मुआवजा राशि एवं घर के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। भविष्य में ऐसी घटना ना हो उसको लेकर कठोर से कठोर कानून बनाया जाए। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुरेश थिंगर, दिनेश हंस, पार्षद देवीलाल बामणिया, पार्षद धीरज सोलंकी, रवि आदिवाल, सुनील चौहान, भगवानाराम, प्रदीप मेघवाल, दिनेश भुरावत, योगेश आदिवाल, जीतू मेघवाल, अशोक कुमार, अर्जुन लाल, महेंद्र, बंटी चौहान, मुकेश कुमार, आदि भारी संख्या में दलित समाज के युवा एवं वरिष्ठ मौजूद रहे।
रिपोर्ट किशन दहिया, माउन्ट आबू
