जावाल/ V24 न्यूज,

हादसे को न्योता दे रहे है मकानों की छतों से गुजरते 11 केवी विद्युत तार।

जोधपुर विद्युत वितरण सिरोही क्षेत्र के समीपवर्ती जावाल जीएसएस के अंतर्गत पाड़ीव गांव के गोलिया में मकानों की छतों से गुजरते 11केवी विद्युत तार हादसे को न्योता दे रहे है,इन छतों से गुजरते विद्युत पोलो के तारों से कभी भी हो सकता है हादसा ।सिरोही के समीपवर्ती जावाल जीएसएस के अंतर्गत पाड़ीव गांव के वार्ड नंबर 2 के काराऊ में घांचिवास में विद्युत पोलो के तार रहवासी रमेश कुमार पुत्र बाबाराम घांची व देवाराम पुत्र सांकलाराम घांची के मकानों की छतों और खुली जमीन से गुजर रहे है,जिसमे प्रवाहित विद्युत से कभी भी हादसा या दुर्घटना हो सकती है। अगर विद्युत वितरण निगम समय रहते छतों से गुजर रहे विद्युत तारों की समस्या को दुरस्त नहीं करवाता है। तो इन छतों से और समीप से गुजरते विद्युत तारों से कभी भी हादसा,दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। आपको बता दे कि जावाल जीएसएस के अधिकारी अंजली कुमारी को इस संबंध में लिखित व मौखिक रूप से शिकायत करके अवगत भी करवाया था। की आप एक पोल हटवाने की कृपा करें लेकिन उसके उपरांत भी विद्युत निगम की तरह से कोई कार्यवाही नहीं की गईं है। आपको बता दे की ये विद्युत पोलो के विद्युत तार बारिश के दिनों में और हवा के झोंको से कई बार मकानों की छतों व घर मे खड़े पेड़ो के संपर्क में भी आ जाते है जिसकी वजह से घरों की दीवारों में भी विद्युत प्रवाहित हो जाता है। जिससे रहवासी गली के मकान वाले लोग डरे और सहमे रहते है। देवाराम घांची ने जावाल अधिकारी को बताया था कि विधुत पोल लगाने से पहले हमारे आबादी भूमि पर प्लॉट लिए गए थे उसपर मकान निर्माण किया गया है लेकिन विधुत विभाग की लापरवाही से उक्त विधुत तार हमारे घरों के उपर से लिए गए,तो सवाल यह उठता है कि अगर इन छतों से गुजरते विद्युत तारों से अगर किसी प्रकार का कोई हादसा हुआ,तो उसका जिम्मेदार कौन होगा ?

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.
Leave A Reply