माउंट आबू /V24 न्यूज,

माउंट आबू स्थित एसी जीएम कोर्ट में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें कुल 700 मामलों को चिन्हित कर आपसी राजीनामे के आधार पर 109 प्रकरणों का निस्तारण किया गया । चिन्हित किए गए मामलों में न्यायालय में विचाराधीन सिविल प्रकरणों धन वसूली , पारिवारिक विवाद , 138 एन आई एक्ट को रखा गया । इसी प्रकार प्री लिटिगेशन के 262 प्रकरणों को चिन्हित कर 142 प्रकरणों का निस्तारण किया गया । तालुका विधिक सेवा समिति अध्यक्ष प्रवीण चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में गठित बैच के सदस्य अधिवक्ता बद्री लाल काबरा , तहसीलदार आबू पर्वत , नगर पालिका की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र आचार्य , तहसीलदार देलदर , न्यायालय के कर्मचारी गण , तालुका विधिक सेवा समिति सचिव जेठाराम , रीडर कृष्ण कुमार , समस्त न्यायालय कर्मचारी जिनमे रामेश्वर शर्मा , अमराराम प्रोसेस सर्वर ,  अधिवक्ता गण बार मंडल भूपेंद्र सिंह जैन , गौरव कौशिक , प्रशांत बोहरा , , समस्त बैंक प्रतिनिधि गण सहित पुलिस थाना आबू पर्वत का सराहनीय योगदान रहा ।

रिपोर्ट किशन दहिया, माउन्ट आबू

Share.
Leave A Reply