पाड़ीव में बेसहारा गौवंशों पर लम्पी का कहर जारी, प्रशासन कुंभकरण की नींद में ।

सिरोही/V24 न्यूज,

जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर पाड़ीव गॉव में बेसहारा घुमने वाले गौवंशो पर लम्पी स्कीन डिजीज का कहर बदतर जारी है। लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। पाड़ीव ग्राम पंचायत प्रशासन कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। पंचायत प्रशासन ने आज दिन तक न तो लंपी बिमारी से संक्रमित गौवंशो के लिए आइसोलेशन बाड़ा बनाया है। उल्लेखनीय है कि पशुओं में तेजी से फैल रही लंपी बिमारी से अब तक गाँव में 50 से ज्यादा गौवंश चपेट में आ चुके है। जिला परिषद के सीईओ ने ग्राम पंचायत पाड़ीव पर आईसोलेट बनाने के निर्देश भी दिये है उसके बावजुद भी ग्राम पंचायत पाड़ीव ने अपने स्तर पर इनके लिए आइसोलेशन बाड़ा की सुविधा आज दिन तक नही की गई है। जो जिला प्रशासन के निर्देशों की खुले आम धज्जीया उड़ा रही है । गॉव के बरली चौराये पर करिब 25 से अधिक बेसहारा गौवंश नंदी व गौमाता, बछड़े लंपी स्किन डिजीज से पीड़ीत है। जिससे पीडित पशुओ के सम्पर्क में आने से स्वस्थ गौवंशो को भी लंपी बिमारी से संक्रमित होने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ईलाज के अभाव में लंपी स्किन डिजीज से संक्रमित दर्जनों गौवंश मरने पर मजबुर किया जा रहा है। जिला प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। पाड़ीव के पशुधन सहायक गोविंद बैरवा ने बताया कि मैं इलाज के लिए तैयार है, लेकिन बीमार पशुओं को पकड़ने के लिए कोई लोग आगे नही आ रहें है।तथा संक्रमित पशुओ को रखने के लिए कोई व्यवस्था नही है।

रिपोर्ट मोहन देशप्रेमी

Share.
Leave A Reply