आबूरोड/V24 न्यूज,

देश के लोकप्रिय एवम यशस्वी प्रधानमंत्री भाई नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर झंडा’ अभियान के तहत आज नगर मंडल आबूरोड़ ने मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र संभरिया के नेतृत्व में सदर बाजार में निःशुल्क झंडों का वितरण किया।मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र संभरिया ने बताया कि पूरा देश इस बार 75 वे स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही आजादी का जश्न मना रहा है,लोगो मे झंडे को लेकर खासा उत्साह है,पोस्ट आफिस,नगरपालिका व पंचायतों में सशुल्क लेकर भी लंबी कतार लग रही है,इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र संभरिया, मंडल महामंत्री अजय वाला,दिनेश सेन,गणेश आचार्य,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, वरिष्ठ मनीष परसाई,पार्षद एवम सहसंयोजक राजेन्द्र गहलोत,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारु, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नासिर खान,धनराज परमार,धर्मेंद्र शाक्य,कनक सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

रिपोर्ट दीपेश अग्रवाल, आबूरोड

Share.
Leave A Reply