पिंडवाड़ा/ V24 न्यूज
बहना ने भाई की कलाई पे प्यार बांधा है. ये राखी बंधन है अपना…भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना ।
भाई-बहन के प्रेम पर्व रक्षाबंधन को मनाया गया,
पारंपरिक रस्मों को निभाते हुए बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और भाइयों से रक्षा का वचन लिया ।. बहनों ने शुभ मुहूर्त में पूजा का थाल सजाया, जिसमें कुमकुम, अक्षत, रक्षा सूत्र, मिठाई, सुखा नारियल रखा., इसके बाद भाई के माथे पर प्रेम का टीका लगाया और आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधा।. अपने भाई की कलाई पर राखी बांधी और उनके लंबी उम्र और कामयाबी का कामना की।. भाईयों ने भी अपनी प्यारी बहन को गिफ्ट दिया और हमेशा साथ निभाने का वादा किया ।. छोटी-छोटी बच्चियों में राखी बांधने का उत्साह देखते को मिला । भाईयों के सिर पर तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और प्यार से राखी बांधी.। बहन रक्षा बंधन के दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधना नहीं भूलतीं वो जरूर भाई के घर पर आती हैं.। परिवार में बहनों ने अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांध कर सुख-समृद्धि की कामना की । भाई के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी. ।दिनभर घरों में रक्षा सूत्र बांधने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दिया. । वहीं घर के सदस्यों ने परंपरानुसार तरह-तरह के व्यंजनों का आनंद लिया और घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करवाया.। नए रंग-बिरंगे परिधान पहन कर बहनों ने भाइयों को अपनी सहुलियत अनुसार राखियां बांधकर परंपरा का निर्वहन किया.। विवाहित महिलाओं ने अपने पीहर पहुंच कर भाइयों को रक्षा सूत्र बांध उनसे रक्षा का वचन लिया और बुजुर्गों के पांव छूकर आशीर्वाद लिया ।
रिपोर्ट वसन्त कुमार
