राजस्थान के सिरोही जिले से हर साल रेल्वे को माल भाड़े के रूप मे मिलता हैं करोड़ो रूपये का राजस्व । बावजूद इसके जिले में रेलवे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने में नहीं दिखा रहा रूचि ।

सिरोही/ पिण्डवाड़ा V24 न्यूज,
सिरोही जिले से हर साल माल भाड़े के रूप में रेलवे को मिलता हैं करोड़ो रूपये का राजस्व
बावजूद इसके जिले में रेलवे यात्री सुविधाओं को बढ़ाने में नहीं दिखा रहा रूचि, बीते वित्त वर्ष 2021-22 में ही अजमेर रेल मंडल को सिरोही जिले से मिले 254.73 करोड़ रूपये माल भाड़े के रूप में मिले।
पिण्डवाड़ा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष काशीराम रावल, पिंड़वाडा { Ex Member DRUCC Ajmer}
ने बताया की आर टी आई सें प्राप्त सूचना अनुसार पिंड़वाडा क्षैत्र के केशवगंज /बनास रेल्वे साईडिंग पर स्थित सीमेंट प्लांटों सें पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में अजमेर रेल मंड़ल को माँलभाडे { सीमेंट+ क्लिकंर ढुलाई} सें निम्न रही थी :- (A) UNCK {KVJ} सीमेंट + क्लिकंर ₹ 114.70 करोड़ रूपये (B) LCTS {BNS} सीमेंट+ क्लिकंर ₹ 140.03 करोड़ रूपये , दोनों सीमेंट प्लांटों सें वित्तीय वर्ष 2021/22 में मालभाड़े सें रेल विभाग को कुल ₹ 2 अरब 54 करोड़ 73 लाख का रेल राजस्व प्राप्त हुआ हैं तदुपरांत भी इस क्षैत्र में यात्री सुविधाओं के लिये रेल विभाग के उच्च अधिकारियों के सामने बार बार लिखना और आग्रह करना पड़ रहा हैं रेल विभाग कृपया पिंड़वाडा पर यात्री सुविधाओं की माँग पर पूरजोर ध्यान दिलावें।

भूपेन्द्र परमार
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा सिरोही

Share.
Leave A Reply