सिरोही /V24 न्यूज नेटवर्क-

लंपी वायरस टीकाकरण शिविर का आयोजन सनातन धर्म संस्कृति ज्ञान गंगा गुरुकुल संस्थान द्वारा कल 12 अगस्त को प्रातः 8 बजे से शाम 5बजे तक सिरोही रामझरोखा मैदान में सनातन संस्कृति धर्म संस्कृति ज्ञान गुरुकुल संस्थान द्वारा निशुल्क किया जाएगा ।

संस्थान के अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि जो गाय संक्रमित नहीं है अर्थात स्वस्थ है उनको भी टीकाकरण किया जाएगा जिससे उनके अंदर संक्रमण नही फैल सके ।

टीकाकरण हेतु संस्थान द्वारा पशु चिकित्सालय सिरोही के सहयोग से वैक्सीनेशन करवाया जायेगा। वैक्सीनेशन खर्च है वो संस्थान द्वारा और वैक्सीनेशन हेतु सहयोग करने वाले समाजसेवी, भामाशाह द्वारा वहन किया गया है । यह जानकारी संस्थान के अध्यक्ष स्वामी रामानंद दास ने दी ।

Share.
Leave A Reply