पिंडवाड़ा/झाड़ोली V24 न्यूज नेटवर्क-
झाडोली में बाबा रामदेवजी का राम रसोड़ा शुरू ।
पिंडवाड़ा के समीपवर्ती गांव झाडोली में सिवेरा रोड मॉडल स्कूल के सामने हर वर्ष की भांति सुगना बेन द्वारा राम रसोड़े का उदघाटन ऊंदरा तिलकेश्वर महादेव मंदिर के संत गणेश नाथ व बनास काटा के संत परबतराम महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में किया गया ।इस अवसर पर रत्न सिंह अभय सिंह सुगना बाई व अनेक भक्त उपस्थित थे राम रसोड़ा इक्कीस दिन चलेगा । यह जानकारी अध्यापक जसवंत सिंह ने दी ।
