सिरोही निकटवर्ती गाँव पाड़ीव के बरली स्थित श्री बाबा रामदेव सेवा समिति का 5वा राम रसोडे का हुआ शुभारंभ।

बाबा रामदेव सेवा समिति भील समाज द्वारा हुआ शुभारंभ।

राम रसोड़े का उद्घाटन पाड़ीव ठाकुर समरविरसिह देवड़ा के हाथों हुआ।

सावन माह के समापन के बाद भाद्रपद माह की शुरुआत होते ही लोकदेवता श्री बाबा रामसापीर के दर्शनार्थ जाते है और उनकी सेवार्थ हेतु कई सामाजिक संगठनों की ओर से राम रसोड़े की व्यवस्था की जाती हैं जो रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के लिए चाय, भोजन,पानी,चिकित्सा व ठहरने की सुविधा करते है। इसी कड़ी में आज पाड़ीव के बरली मेन रोड स्थित भील समाज की ओर से राम रसोड़े की व्यवस्था की गई हैं।जिसका उद्घाटन गॉव के ठाकुर समरविरसिह देवड़ा ने किया। झोरा परगना के अध्यक्ष उकाराम भील,पाड़ीव ने मुख्य अतिथि समरविरसिह देवड़ा का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।इस दौरान देवाराम,मोराराम,चौथाराम, मोमताराम,भबुताराम,बाबूलाल,कुईयाराम,भगाराम, मगनलाल,अशोक मण्डवाड़ा समेत सैकड़ो समाज बंधु मौजूद रहे।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.
Leave A Reply