आबूरोड /V24 न्यूज,

आज विश्व आदिवासी दिवस पर विशाल रैली का हुआ आयोजन ,

हुए संस्कृति कार्यक्रम ,

UNO द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस पर एकलव्य भील युवा सेवा समिति सिरोही के तत्वावधान में गांव रामपुरा में कार्यक्रम किया गया विश्व आदिवासी दिवस को लेकर आदिवासी समुदाय में उत्साहा देखने को मिला ।

इस बार सिरोही जिले का जिलास्तरीय कार्यक्रम ब्लाक पिण्डवाडा के बसंतगढ़ में रखा गया।

एकलव्य भील युवा सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम रामपुरा आयोजित हुआ व रैली के रूप पेशुआ लोटाना नादिया तेलपुर मुरी सिवेरा पिंडवाड़ा से होते हुए बंसन्तगंढ पहुँची। जिसमें आदिवासी समुदाय की भीली संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए नाचते गाते अपनी भाषा अपनी वेशभूषा अपने रीति-रिवाज पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये । समाज के बुद्धिजीवी कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक ,सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक मजबुती को कैसे मजबुत करते सरकार से अपने संवैधानिक हकों को पर्याप्त किया जा सकता है।इन सभी विषयों पर अलग अलग वक्ताओं द्वारा समझाया गया बसंतगढ़ के मुख्य कार्यक्रम में सिरोही पाली व उदयपुर जिले के हजारों आदिवासी समाज के लोगो ने हिस्सा वहीं आबूरोड सियावा में भी विश्व आदिवासी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।

रिपोर्ट कनैयालाल मकवाणा,आबूरोड

Share.
Leave A Reply