माउंट आबू /सिरोही V24 न्यूज,

आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में निकली बाइक रैली,

तिरंगा रैली को उपखंड अधिकारी पालिका अध्यक्ष जीतू राणा ने दी रवानगी,

रैली में पुलिस के जवान सीआरपीएफ के अधिकारी व्यापारिक एवं विभिन्न संगठनों के लोग रहे मौजूद।

राजस्थान प्रदेश के सबसे ऊंचे शहर माउंट आबू में आज भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष में दुपहिया वाहन तिरंगा झंडा रैली का आयोजन किया गया वाहन कर नाके से उपखंड अधिकारी डीएसपी योगेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया
जिसको लेकर के तिरंगा वाहन रैली के संयोजक एवं संचालक मांगीलाल काबरा ने बताया कि उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया व पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर टोल नाके से प्रारंभ की जो शहर के ढूंढाई,गुजरात सर्किट हाउस, एयर फोर्स,देलवाड़ा तिराहा, बीकानेर पैलेस, ग्लोबल हॉस्पिटल, टेलीफोन एक्सचेंज, राजेंद्र मार्ग, रोटरी सर्किल, चाचा म्यूजियम चौराहा, अंबेडकर चौराहा, एम के चौराहा , तिब्बती मार्केट होते हुए नगरपालिका पुस्तकालय पर समाप्त हुई ,रैली में डी जे की धुन पर देश भक्ति गीत चल रहे थै,
भारत माता की जय एवम् वंदे मातरम् के नारे लगाए जा रहे थे,रैली के अंत में माउंट आबू होटल एसोसिशन की ओर से लड्डू वितरण किए गए, इस कार्यक्रम में सी आर पी एफ ,पुलिस के जवान , नगरपालिका कर्मचारी , पुलिस निरीक्षक किशोर सिंह भाटी, यातायात इंचार्ज हिम्मताराम, भागीरथ सिंह , सी आर पी एफ के अधिकारी एस पी गर्ग, नगरपालिका अध्यक्ष जीतू राणा, सहायक अभियंता नवोदित सिंह राजपुरोहित , राजकिशोर शर्मा नेता प्रति पक्ष सुनील आचार्य, पार्षद मंगल सिंह, देवी सिंह देवल, सौरभ गांगड़िया, अमित मकवाना,विकास अग्रवाल,
इनके अलावा ज्योतिष झोनवाल,आनंद पंवार, अजीत सिंह, नरपत चारण,
भंवर सिंह मेड़तिया इत्यादि थै, लगभग 200-250 दुपहिया वाहन रैली में शामिल थे रैली के अंत में राजस्थान फुटबॉल एसोसिशन के उपाध्यक्ष एवं रैली के संयोजक मांगीलाल काबरा ने नगरपालिका, सी आर पी एफ , प्रशासन ,मीडिया एवम् सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस रैली को सफल बनाया ।

रिपोर्ट किशन दहिया, माउन्ट आबू

Share.
Leave A Reply