प्रभारी मंत्री ने पावापुरी गौशाला में गौशाला प्रबंधकों की ली बैठक ।
सिरोही, 08 अगस्त / V24न्यूज,
राज्य में पशुओं में लम्पी रोग को रोकने के लिए माननीय मुख्यमंत्री ने सभी को साथ में लेकर टीम भावना से कार्य कर रहे है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिले के प्रभारी मंत्रियों एवं कलक्टर्स के साथ वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से तुरन्त बैठक कर उनसे फीड बैक लेकर सभी से कहा कि वे इसके लिए जरूरी प्रबन्ध करने में कोई कमी नही रखें। सिरोही जिले के प्रभारी मंत्री एवं राजस्थान विधानसभा उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चैधरी ने जिले के गौशाला संचालकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह कोरोना महामारी से निपटने में सरकार ने संवेदनशीलता व तत्परता दिखाई उसी तरह अब प्रदेश में काई पशु इस बिमारी से प्राण नही त्यागे इसके लिए सरकार ने इसके इलाज की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार से लम्पी रोग को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर इसमें मदद करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि संकट की घडी में पशुधन को बचाने के लिए सभी लोग आगे आ रहे है ओर एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर सभी तरह की देशी व ऐलोपेथिक दवाईयों का उपयोग कर गौ धन को बचा रहे है। इसके लिए जिन टीकों की जरूरत है वो भी मंगवाने के प्रयास किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि इस संकट में सरकार व भामाशाह धन की कोई भी कमी नही आने देंगे। उन्होंने इस बिमारी को रोकने के लिए हर स्तर पर जागरूकता की जरूरत है इसलिए सभी जनप्रतिनिधियों, एनजीओ, पशुधन प्रेमियो एवं अधिकारियों को इसके लिए काम करना है ओर जो सड़को गलिया में खुले में घुम रहे पशुओं को भी एक जगह रखकर उन्हें भी बचाना है।उन्होंने गौशाला संचालकों से उनका वन टू वन फिड बैक लिया और आवश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खडी है।
उन्होंने पावापुरी गौशाला अस्पताल में दाखिल पशुधन की इलाज की जानकारी ली और उपस्थित चिकित्सा अधिकारी व कम्पाउण्डर से लम्पी रोग के बारे में पुछा। उन्होने बीमार गौ धन को विटामीन के लड्डू खिलाये प्रारम्भ में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डाॅ. जगदीश बरबर ने जिले में लम्पी रोग को लेकर किये गये प्रबन्धन एवं फिल्ड में चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी ओर कहा कि जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग पूरी तरह सतर्क है ओर इसके लिए जो भी व्यवस्थाएं व जरूरी दवाईयां है उसके लिए प्रबन्ध किया जा रहा है। जागरूकता के लिए चलाये गए अभियान की भी उन्होने पूरी जानकारी दी।
जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने कहा कि जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल के मार्गदर्शन में जिले में गौधन को सुरक्षित करने के जो कदम उठाये गए है, जो जमीन पर भी दिखाई दे रहे है। उन्होने ग्रामीणो एवं सरपंचों से आव्हान किया कि वे इस संकट में फिल्ड में पशुधन को बचाने के लिए पूरी लगन से कार्य करें।
जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने प्रभारी मंत्री के समक्ष लम्पी रोग एवं उसके उपचार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी ओर कहा कि इस कार्य में पशुपालन विभाग की ओर से किसी तरह की लापरवाही बरतने पर सरकार सख्त कार्यवाही करेगी।
उन्होंने कहा कि लापवाही बरतने पर एक पशु चिकित्सक व एक कार्मिक को एपीओ किया गया है। उन्होने मृत पशुओं को सही तरीके से दफनाने के लिए पंचायत स्तर पर व्यवस्थ कराने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ. टी शुभ मंगला को निर्देश दिए ताकि इससे कोई संक्रमण रोग नही फैल सके।
बैठक में श्री गंगाधाम गौ सेवा कृष्णगंज के रंजीतराज, सरस डेरी रानीवाडा के भानुप्रताप सिंह, आदेश्वर गौशाला सिरेाही कोलरगढ़ के जय विक्रम हरण, गोपाल गौशाला सेवा समिमि अरठवाडा के दलपसिंह व जुआराराम, लीलाधारी गौशाला मंण्डार के ईश्वरलाल, सुरि प्रेम जीव रक्षा केन्द्र संस्थान परलाई के जगदीश राजपुरोहित, श्री राम जी गौशाला सेवा समिति के मनोहर लाल, श्री केशारामजी महाराज गौशाला गुलाबगंज के वणाराम चैधरी, गोपाल गौशाला समिति कैलाशनगर के लादुराम पुरोहित, श्री सेकडिया हनुमानजी गौशाला वेलांगरी के शैलसिंह, श्री गोपाल कृष्ण गौशाला संस्थान कालन्द्री , श्री करणेश्वर महादेव प्राणी के मोहनलाल, श्री चैधरा माता गौ सेवा समिति ऊड के परपत सिंह, पीएफए गौशाला सिरोही के मनोहर सिंह, श्री मनोरमा गोलोकतीर्थ नन्दगांव के खेतेश राजपुरोहित, जय सरेसी गौ सेवा समिति रेवदर के अरविन्द पुरोहित, श्री बालाजी गौशाल सेवा समिति वराडा के नरींगाराम अन्य जनों ने अपने सुझाव दिए और किए गए प्रयासों की जानकारी दी। इसी प्रकार सिरोही उपखंड अधिकारी रमेश बहेडिया, रेवदर उपखंड अधिकारी दूदाराम, पिण्डवाडा उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार, शिवगंज उपखंड अधिकारी भागीरथ ने अपने – अपने क्षेत्र में संक्रमण को लेकर किए प्रबंधों की जानकारी दी।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर कालूराम खौड ने बैठक का संचालन किया। बैठक में पावापुरी पहुचने पर ट्रस्ट की ओर से प्रभारी मंत्री महेन्द्र चैधरी का ट्रस्टी रमेश भाई जगाणी , महावीर जैन, प्रबंधक सुरेन्द्र जैन व सतीश रावल ने स्वागत किया।
रिपोर्ट , हरिश दवे सिरोही
