सिरोही/V24 न्यूज,

आज दिनांक 7/08/2022 को प्रगति जेएनवी एलुमनी असोसिएशन की आम सभा का आयोजन नवोदय विद्यालय कालन्द्री सिरोही परिसर में किया गया।
नवोदय विद्यालय कालंद्री सिरोही के प्राचार्य महोदय श्री पी. सेल्वम सर,स्टाफ, अध्ययनरत विद्यार्थियों व प्रगति जेएनवी एलुमनी असोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विन पाल सिंह देवडा व उपस्थित भूतपूर्व अलुमनाई द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया”

इस बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर नवीन कार्यकरिणी गठित करने हेतु चर्चा की गई।

सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से नई कार्यकरिणी गठित की गई जिसके अध्यक्ष पद के लिए अध्यक्ष श्री शैतानमल गर्ग (2000)

उपाध्यक्ष तहसील स्तर पर
सिरोही

  1. श्री हेमंत कुमार सेन (2006)

शिवगंज

  1. श्री विक्रम सिंह राव (2007)

पिण्डवाड़ा

  1. श्री सुरेश कुमार रेगर(2014)

आबूरोड़

  1. श्री भरत सिंह राव (2011)

रेवदर

  1. श्री खंगारा राम (2011)

महासचिव – श्री जगदीश प्रताप मीणा (2011)
कोषाध्यक्ष :- श्री योगेश मीणा (2008)
महिला प्रकोष्ठ :- पूजा शर्मा(2002)
नई कार्यकारिणी टीम के सदस्यों का प्राचार्य महोदय द्वारा साफा और फूलों की माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व में अध्यक्ष पद पर कार्यरत श्री अश्विन पाल सिंह देवड़ा को उनके कार्यकाल में किए गए सभी कार्यों के योगदान के लिए प्राचार्य महोदय और सभी भूतपूर्व अलुमनाई द्वारा सम्मान के साथ साफा और फूलों की माला पहनाकर स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस दौरान काफ़ी संख्या में भूतपूर्व विधार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित

Share.
Leave A Reply