हर घर तिरंगा, हर मन मांगे तिरंगा‘ का आगाज 

कालंद्री 8 अगस्त, 2022/ V24 न्यूज,

देश की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में देश के प्रत्येक नागरिक को दिनांक 13 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने घर पर तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान‘ से आमजन के दिलों में देश भक्ति की भावना को जागृत करने के साथ तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करने के लिए तिरंगा फहरा कर ‘हर घर तिरंगा, हर मन चाहे तिरंगा‘ रूपी पहल की जा रही हैं। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय सिरोही के प्रभारी फूलचंद गहलोत ने कालंद्री कस्बे के नशा मुक्ति केंद्र पर नागरिकों के तिरंगा का बेज लगाकर 13 से 15 अगस्त, 2022 तक अपने घरों में तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया। इस अवसर पर राजीव गांधी युवा मित्र नटवर सिंह,परियोजना समन्वयक सीताराम, स्वास्थ्य कर्मचारी तेजाराम,मोतीलाल,इत्यादि उपस्थित थे।

रिपोर्ट नटवर सिंह, कालंद्री

Share.
Leave A Reply