हैदराबाद, तेलंगाना/V24 न्यूज,
हैदराबाद शहर के अफजल पुलिस थाना क्षेत्र के जामबाग स्थित एक बिल्डिंग के दूसरे माला पर एक मकान में दिन दहाड़े चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चारों की तलाश शुरू कर दी । चोरी की वारदात से पीड़ित परिवार ने V24 न्यूज चैनल को जानकारी देते हुए बताया कि घर में से चोरों ने कीमती गहने जेवरात जिसमे 6 तोला सोना और चांदी इत्यादि चोर लेकर फरार हो गए है ।
सूचना अफजल गंज पुलिस थाने में दी ,
,चोरी की वारदात की सूचना थाने में देने पर पुलिस मौके पर घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर शिकायत दर्ज की । जानकारी के अनुसार गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर चोर युवक ही दिखाई दे रहे है , पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है ।
पीड़ित परिवार ने बताया ,
वारदात के वक्त घर पर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं था । मौके का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया ।
रिपोर्ट वसन्त कुमार
