जिला प्रशिक्षण केंद्र सिरोही में स्तनपान सप्ताह मनाया गया ।

सिरोही, राजस्थान/V24 न्यूज,

जिला प्रशिक्षण केंद्र सिरोही में नर्सिंग प्रशिक्षु एवं संकाय सदस्यो द्वारा ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया गया । संस्थान के प्राचार्य श्रीमती सुनीता नटराजन ने बताया की विश्व स्तनपान सप्ताह प्रतिवर्ष 1 अगस्त से 7 अगस्त के बीच मनाया जाता है और इस दौरान स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए आम नागरिकों, गर्भवती माताओं एवं धात्री महिलाओं को इस बारे में जागरूकता प्रदान की जाती है प्रत्येक धात्री महिला को शिशु के जन्म के पश्चात 6 माह तक केवल अपना दूध ही पिलाया जाना चाहिए इसके अलावा कोई भी ऊपरी आहार या दूध 6 माह से पहले दीया जाना नहीं चाहिए ।माता को कम से कम 2 साल तक स्तनपान जारी रखना चाहिए इस वर्ष की थीम “Setup for breast feeding: Educate and support” प्राचार्य श्रीमती सुनीता नटराजन के द्वारा ओपन की गई एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें निबंध प्रतियोगिता, व्याख्यान, प्रशिक्षक शैलेन्द्रपल सिंह ने ब्रेस्टफीडिंग से संबंधित तथ्य एवं मिथ्या धारणाओं के बारे में नर्सिंग विद्यार्थियों को जागरूकता प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर शुभा एस देव, नीरज कुमार शर्मा इत्यादि ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।

रिपोर्ट हरिश दवे, सिरोही

Share.
Leave A Reply