सिरोही, V24 न्यूज (हरीश दवे)

आरक्षण सुविधा केंद्र पर टिकटों की काला बाजारी,रेल्वे सलाहकार भी मौन।

रेन बसेरा के एक भाग में चल रहें रेलवे आरक्षण सुविधा केन्द्र पर दलालो का साया रहता है , ये दलाल रेलवे टिकट के लिए आने वाले आम नागरिकों से भी बदसलूकी और हाथा पाई पर भी उतारू हो जाते है । तत्काल टिकट के लिये लाईन मे लगे आम लोगो का नम्बर आते – आते ये दलाल अधिकांश टिकट अपने आदमी को लाईन मे लगवा कर बुक करवा लेते है , जिससे आम आदमी अपने आपको ठगा सा महसूस करता है , इनकी जबरदस्ती के कारण आम लोगो को टिकट लेना मुश्किल हो जाता है ।रेलवे विजिलेंस पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वहाँ पर दलालो की धर पकड़ शुरू करे । जिससे कि आम आदमी भी राहत के साथ वांछित टिकट प्राप्त कर सके । यह जानकारी वहां पर टिकट लेने आये पीड़ित जनो ने दी। एक प्रवासी लोकल निवासी ने बताया कि,

पूर्व में भाजपा नेत्री तारा भंडारी जी,महावीर जैन व हिन्दू वेव की शिकायत पे कार्रवाई होती थी पर अब भाजपा के नेताओ ने भी आरक्षण सुविधा केंद्र पर टिकटों की काला बाजारी से लूटते प्रवासियों व आम जन के हितों की चिंता छोड़ दी है।

लोगो ने जानकारी देते हुए बताया ,

रेलवे परामर्श समिति के सदस्य सिरोही रेल्वे आरक्षण केंद्र पर काला बाजारी नहीं रुकवा रहे है। और ना ही रेलवे आरक्षण सुविधा केंद्र का टाइम रात्रि आठ बजे तक करवाते।

रिपोर्ट हरिश दवे – सिरोही ,राजस्थान

Share.
Leave A Reply