हर घर तिरंगा थीम पर ही मनेगा स्वतन्त्रता दिवस

माउंट आबू ,V24 न्यूज /किशन दहिया,

स्वतन्त्रता दिवस समारोह मनाने को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया की अध्यक्षता मे शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया । बैठक मे प्रमुख रूप से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई व सुझाव आमंत्रित किए गए । मीडिया से बात करते हुए एसडीएम कटारिया ने बताया की अमृत महोत्सव पर प्लांटेशन , जागरूकता रैली , मेराथन आदि कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई है । 13 से 15 अगस्त को हर घर , ऑफिस , प्रतिष्ठान आदि के बाहर झंडा लगाया जाएगा और स्वतन्त्रता के 75 साल पूरे होने पर यह पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा ।   शांति समिति की बैठक भी हुई आयोजित स्वतन्त्रता दिवस को लेकर बैठक के तुरंत बाद सीएलजी , शांति समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया । बैठक मे आगामी त्योहारों राखी , ताजिया , गणपति विसर्जन , दशा माता व्रत आदि को लेकर तैयारियों के साथ साथ  व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर चर्चा की गई । इस दौरान पार्षद तस्लीम बानो ने अपनी बात रखते हुए कहा की नक्की झील मे सीवरेज का पानी तो जा रहा है पर ताजिया व गणपति विसर्जन की मनाही है । इसके बाद अधिकारियों द्वारा विंडर मेयर लेक , नक्की झील के चेक डेम पर विसर्जन करने को कहा गया । इस दौरान पूर्व सदर साबिर कुरैशी ने मोहर्रम ठंडा करने के लिए थोड़ा और वक्त बढ़ाने का निवेदन किया , ताकि प्रक्रिया शांतिपूर्ण व सुचारु रूप से हो सके ।   ये रहे उपस्थितबैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष जीतू राणा , आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित ,   पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा , थाना प्रभारी किशोर सिंह भाटी , पालिका उपाध्यक्ष रणजीत बनोधा , सफाई समिति अध्यक्ष अमित मकवाना , निर्माण समिति अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी , देवीलाल बामनिया , गजेन्द्र सिंह , राजेन्द्र सिंह , पंकज मकवाना , आर्मी , एयर फोर्स , सीआरपीएफ के अधिकारी , विभिन्न स्कूलों का स्टाफ आदि उपस्थित रहे ।         

Share.
Leave A Reply