फ्रांस में डॉ. मिढ्ढा को भारत गौरव सम्मान से नवाजा
ग्लोबल अस्पताल में अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन ,
सिरोही /माउंट आबू V24 न्यूज, (किशन दहिया) ,
ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा को स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए फ्रांस में युवा संस्कृति संस्थान की ओर से भारत गौरव के सम्मान से नवाजा गया। डॉ. मिढ्ढा के माउंट आबू पहुंचने पर शुक्रवार को ग्लोबल अस्पताल के ऑडिटोरिय में स्थानीय नागरिकों द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. मिढ्ढा ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सकों के संगठित प्रयास से ही संभव होता है। जिसके चलते आदिवासी ग्रामीण अंचलों से लेकर समाज के हर तबके को लंबे समय से अस्पताल की ओर से समय पर दी जा रही सेवाओं के परिणामस्वरूप ही फं्रास में युवा संस्कृति संस्थान की ओर से अस्पताल को भारत गौरव के सम्मान से नवाजा गया है। इसका श्रेय चिकित्सकों, भामाशाहों समेत अस्पताल के प्रबंधन को जाता है।नारी उत्कर्ष संस्थान अध्यक्ष श्रीमती विराज देसाई ने कहा कि समाज के प्रति संवेदनशील होते अपने कत्र्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने से मानसिक शांति बनी रहती है। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष श्रीमती गीता अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां जीवन में कठिनाईयां न आती हों। लेकिन उन्हें पार पाने को स्वयं के मानसिक धरातल को सशक्त बनाए रखने की जरूरत होती है। जिससे परिस्थितियों का मुकाबला करने की राह निकल सके। समय पर दूसरों की मदद करने से पुण्यकर्मों का खाता बढ़ता है। भारत गौरव सम्मान प्राप्त ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. मिढ्ढा के पाण्डव भवन पहुंचने पर आयोजित किए गए अभिनंदन कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके शशि बहन ने कहा कि अनमोल पूंजी स्वास्थ्य को सहेज कर रखना भी एक कला है। जिसमें चिकित्सकों का अहम योगदान होता है। वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बीके शीलू बहन ने कहा कि मन की स्थाई शांति के लिए नियमित रूप से सहज राजयोग का अभ्यास सर्वाधिक पद्यति माना गया है। जिससे अनावश्यक घबराहट, निराशा, बीती बातों को मन से हटाने में सहायता मिलती है। लेकिन तन को भी दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है।इस अवसर पर अस्पताल की मुख्य परिचारिका रूपा उपाध्याया, अस्पताल डाईटिशियान सुजाता राठी, दंत चिकित्सक निरंजन उपाध्याय, मनोचिकित्सक निखिल पटेल, महेंद्रपाल सिंह, श्रीमती ज्योति नाथ, अंजना गुजराल, किरण कश्यप, समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।एमटी०५-१माउंट आबू। ग्लोबल अस्पताल निदेशक डॉ. प्रताप मिढ्ढा का अभिनंदन करते स्थानीय नागरिक।
