ग्यारह दिवसीय शिव महा पुराण कथा में भक्तों ने लिया भक्ति का आनंद।

सिरोही /कालंद्री V24 न्यूज,

कालंद्री में शिव पुराण कथा का भव्य समापन,

सावन के पावन महीने में भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व अटुट प्रेम के भक्ति भाव को दर्शाते हुए कथा के आयोजक हड्डमतिया हनुमानजी के संत प्रकाशगिरी महाराज व धर्मप्रेमी युवाओं ने ग्यारह दिवसीय शिव महा पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के धार्मिक कार्यक्रम का सफल आयोजन का गुरुवार शाम को सम्पन्न हुआ। कथा वाचक स्वामी मंगलपुरी महाराज ने भगवान शिव के जीवन से सम्बंधित विभिन्न प्रसंगों पर प्रकाश डाला। जिसमे शिव लिंग की उत्तप्ति,ब्रह्मा विष्णु महेश की उत्तप्ति,सृष्टि की उत्तप्ति,पूजा अर्चना की विधि,मनुष्य जीवन का महत्व और मनुष्य जीवन को सफल बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रवचन दिए। मंगलपुरी ने हिंदुओं को सिर पर तिलक लगाने व अपने सनातन धर्म की रक्षा करने का भी आव्हान किया। साथ ही आधुनिक पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार ग्रहण करने की बात पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में मोहनदास संत ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कथा के आयोजक श्री प्रकाशगिरी महाराज ने बताया की ग्यारह दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम में आयोजन हेतु गाव के सभी भाविक भक्तजनों तन मन व धन से भरपूर सहयोग दिया। कार्यक्रम में गाँव आसपास गाँवो से भी सैकड़ो धर्मप्रेमियों ने शिव महा पुराण कथा का श्रवण करने का लाभ लिया। कथा के अंतिम ग्यारहवें दिन महाआरती व महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया था। जिसमे शिव भक्तों ने आरती व महाप्रसादी का लाभ लिया। आरती व महाप्रसादी के लाभार्थियों का बहुमान किया गया। अंतिम विश्राम दिवस पर कथा वाचक मंगलपुरी महाराज का बहुमान कर दक्षिणा भेट कर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विसर्जन किया गया। कथा वाचक मंगलपुरी महाराज ने अपने भक्तों के पास दक्षिणा के रूप में नशा छोड़ने का संकल्प दिलाया गया। कथा में विशेष आकर्षण का केंद्र महिलाओं द्वारा सामुहिक दीपक जलाएं एवं महाआरती की गई। इस मौके पर कन्हैयागिरि महाराज,रविगिरी महाराज,शंकरलाल पुरोहित,व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, मोहनलाल पुरोहित,मीठालाल माली,प्रभाराम फोदर,गुलाबसिंह राव,देवाराम माली,मोहनसिंह परमार,सुरेश पुरोहित, बाबूलाल माली,भीमाराम चौधरी,गंगासिह राजपूत, जयंतीलाल भट्ट,मगनलाल घांची,कमलेश प्रजापत,रताराम घांची,देवाराम घांची, जगदीश माली,विक्रम सुथार,छगनलाल घांची, समेत सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी।

Share.
Leave A Reply