बाबा के भक्त कल शुरू करेंगे रामरसोड़ा
सिरोही /V24 न्यूज नेटवर्क-
पिछले लगभग 22 वर्षो से बाबा रामदेवजी के दर्शनार्थ रणुजा जाने वाले तीर्थयात्रियों की सेवा के लिये गोयली सर्किल सिरोही स्थित मंदिर प्रांगण मे कल 5/8/2022 को सुबह 9,30 बजे जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सभापति नगर परिषद के हाथों जातरूओं के सुविधा के लिये रामरसोड़ा का शुभारंभ किया जायेगा। हर वर्ष बाबा के दर्शन को पैदल सायकिल बाईक गाडियों से जाने वाले जातरूओं के लिए भोजन प्रसादी से लेकर ठहरने उठने बैठने दवाओं व फलाहार की उत्तम व्यवस्था करने मे बाबा रामदेव सेवा समिति सिरोही अग्रणी भूमिका निभा रही है । समिति के श्री कन्हैयालाल पटेल श्री मोहनलाल माली श्री भीमाराम मेघवाल श्री भूपत देसाई श्री नेनाराम माली श्री हिरालाल माली श्री हंसाराम सुथार कन्हैयालाल कुम्हार समेत सैकड़ों की संख्या मे बाबा के महिला पुरुष भक्तों द्वारा तन मन धन से सहयोग कर श्रद्धालुओं की सेवा मे लगे रहते है ।
