भाजयुमो नगर मंडल आबूरोड़ की बैठक सम्पन्न

सिरोही /आबूरोड V24 न्यूज नेटवर्क-

आज भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की बैठक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल की अध्यक्षता में समपन्न हुई।मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने बताया कि युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली के निर्देशानुसार हर मंडल को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को में पूर्ण सक्रियता निभाकर अपने जिले को गौरवान्वित करना है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के हर मंडल में,हर बूथ पर, हर घर पे तिरंगा फहराना है।युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने कहा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में ‘हर घर तिरंगा* अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान में भारत के हर घर पर तिरंगा लहराए. इसके लिए सरकार ने 20 करोड़ घरों का लक्ष्य तय किया है. मोदी सरकार की अपील है कि 13 से 15 अगस्त के बीच जनभागीदारी से 20 करोड़ से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया जाए। इस अभियान को सफल बनाने एवम नागरिकों के दिलो में देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए harghartiranga.com पर जाकर तिरंगा प्रमाण पत्र अथवा सर्टिफिकेट डाऊनलोड कर सकते है।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने कहा की जिलाध्यक्ष गोपाल माली के आदेशानुसार वह जल्दी ही अपनी मंडल टीम का गठन कर युवा मोर्च को मजबूती प्रदान करेंगे।इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल, कनक सिंह,महेंद्र सिंह,जिगर आचार्य,तपेश सेन,जतिन कुमार,धर्मेंद्र शाक्य,महेंद्र सिंह भाया, हितेश सैनी,राजा बंजारा, विपिन अग्रवाल,महेंद्र सिंह उर्फ चिंटू,तुलसी माली,संजय बंजारा,राजू कुमार,दिनेश कुमार ,आदि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply