सिरोही, राजस्थान। (सुनील सिंघानीया, जावाल) : उथमण में चोरी का नया रूप: अब खेतों से कुत्ते भी चोरी होने लगे! जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता चोरी । सिरोही (उथमण), 19 जुलाई , गांव उथमण में चोरी की वारदातों ने अब एक अजीब मोड़ ले लिया है। पहले घरों और मंदिरों से सामान गायब हुआ, फिर ट्रांसफॉर्मर चोरी हुए, लेकिन अब चोरों ने खेतों में बंधे पालतू जानवरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। बीती रात गांव निवासी महेन्द्र सिंह देवड़ा के खेत से उनकी जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता चोरी हो गया।कुत्ते की सुरक्षा के लिए खेत में चारदीवारी…
Author: admin
जावाल (सिरोही) /सुनील सिंघानिया । जावाल बस स्टैंड पर बारिश के बाद भरे पानी ने आमजन को बुरी तरह परेशान कर रखा है। सड़क का नामोनिशान मिट चुका है और लोग कीचड़ से होकर जैसे-तैसे गुजरने को मजबूर हैं।जहां एक ओर बच्चे स्कूल जाने के लिए रास्ता नहीं पा रहे, वहीं बुजुर्ग और महिलाएं गिरने के डर से घर से निकलने से बच रहे हैं। यह पूरा क्षेत्र ग्राम पंचायत जावाल के अधीन आता है, जिसकी जिम्मेदारी ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और सरपंच की है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान…
सिरोही, राजस्थान। (सुनील सिंघानिया) जिले के जावाल क्षेत्र में एक बार फिर अतिक्रमण का मुद्दा चर्चा में आ गया है। अखिल भारतीय क्षत्रिय रावणा राजपूत सेवा संस्थान ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर सिरोही को ज्ञापन सौंपते हुए जावाल गांव में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में बताया गया कि जावाल में गोल रोड की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के पास स्थित भूमि पिछले 26 वर्षों से रावणा राजपूत समाज के पास छात्र और धर्मार्थ गतिविधियों हेतु सुरक्षित रही है। समाज का आरोप है कि अब कुछ व्यक्तियों…
पिंडवाड़ा /सिरोही,राजस्थान। हरियालो राजस्थान के तहत पौधे रोपे । आबेला : सरकार के हरियालो राजस्थान के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आबेला में भारत विकास परिषद पिंडवाड़ा और भामाशाह श्रेणिक कुमार के सहयोग से 100 पौधे रोपे जिसमें जामुन,अमरूद, नीम, आम, कनेर, आदि के पौधे रोपे और उनको बड़े करने का संकल्प लिया पूर्व प्रधानाचार्य रमेश खंडेलवाल ने वृक्ष के महत्व के बारे में छात्रों को बताया इस अवसर पर भारत विकास परिषद के गोविन्द सिंह चौधरी,विजय गौतम,जसवंत सिंह चौहान,अध्यक्ष रमेश खंडेलवालऔर इंद्रा कुमारी,भावना कुमारी,शकुंतला कुमारी,सलमा शेख,किरणकुंवर, प्रवीण पारंगी,हनुमान चौधरी आदि उपस्थित थे ।
जावाल/ सिरोही,राजस्थान। (सुनील सिंघानीया) ; चोरों की हलचल से जामोतरा में मचा हड़कंप, आधी रात तक पुलिस ने किया पीछा, गांव वालों की सतर्कता से वारदात टली ।जामोतरा | 16 जुलाई रात 2 बजेगांव जामोतरा में मंगलवार देर रात करीब 2 बजे संदिग्ध चोरों की हलचल से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जब गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखीं तो तुरंत सतर्कता बरतते हुए गांव में अलर्ट कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों का पीछा शुरू किया।बताया जा रहा है कि चोर भूतगांव की ओर से कच्चे रास्ते से आए थे और वारदात की फिराक…
आबूरोड / सिरोही, राजस्थान। एक पेड़ मां के नाम भाजपा सियावा मंडल कार्यक्रम। कार्यक्रम दिनांक 16 जुलाई भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के आदेशानुसार एवं सिरोही जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी के निर्देशानुसार एवं कार्यक्रम के जिला संयोजक सुरेश कोठारी व रेवदर विधानसभा संयोजक सतिश सेठी एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह डाभी के तत्वाधान में आईटीआई स्कूल सांतपुर खेल मैदान सियावा में दोनो जगह अलग – अलग समयनुसार एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भाजपा ग्रामीण मंडल सियावा के अध्यक्ष मुकेश सिंह डाभी एवं जिला संयोजक सुरेश कोठारी, रेवदर विधानसभा संयोजक सतिश सेठी, जिला महामंत्री रामलाल रणोरा कि मौजुदगी में पौधे लगाने…
सिरोही/ राजस्थान (चौथमल सूर्याल) ; वराडा – हरियालो राजस्थान के अंतर्गत एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान की शुरुआत,विद्यालय परिसर में रोपे गये इक्यावन पौधे।वराडा – राज्य सरकार,शिक्षा विभाग के तत्वाधान में चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम हरियालो राजस्थान महाअभियान कार्यक्रम के तहत वराडा के राजकीय विद्यालय परिसर में पीईईओ व प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित ने पौधरोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया,विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि इसके बाद परिसर के चारों इको क्लब व वृक्षारोपण प्रभारी बीएल मुंगिया के नेतृत्व में स्टाफ कर्मियों,विद्यार्थियों व स्काउट ओर इक्यावन पौधे लगाये गये व इनकी जिम्मेदारी…
मुंबई, महाराष्ट्र । (सुरेश पुरोहित) : सैकड़ो भक्तो ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी का लिया आशीर्वाद समाजसेवी कोठारी व भवन निर्माता मुरारका ने किया सत्कार -बोरीवली पश्चिम स्थित कोरा केंद्र मैदान में शुरू है शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज का भव्य चातुर्मास । मुंबई: ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामिश्री: 1008 अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वतीजी महाराज के मुंबई के बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान में चल रहे चातुर्मास्य महोत्सव में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई जाने माने उद्योगपति, भामाशाह व समाजसेवियों ने उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाजसेवी गणपत कोठारी, भवन निर्माता व मुरारका फाउंडेशन के दीनदयाल मुरारका ने शंकराचार्य का…
पारदर्शी समन्वय से मिलती है सफलता – सुदेश दीदी ब्रह्माकुमारी संगठन में उद्यमियों का सम्मेलन संपन्न । माउंट आबू, 14 जुलाई। (V24 न्यूज चैनल रिपोर्टर ) ; ब्रह्माकुमारी संगठन की संयुक्त मुख्य प्रशासिका सुदेश दीदी ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की पंूजी है। व्यापार व उद्योग के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने को अधिकारियों व कर्मचारियों का पारदर्शी समन्वय होना चाहिए। दृढ़ता, सत्यता, नम्रता, ईमानदारी, सौम्य व्यवहार सफलता के अहम सूत्र हैं। यह बात उन्होंने सोमवार को ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञान सरोवर परिसर में व्यापार एवं उद्योग प्रभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन के समापन सत्र में कही। मुंबई…
(चौथमल सूर्याल ) सिरोही /राजस्थान : श्री शांतिनाथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उड़ (सिरोही) में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत संस्थाप्रधान अशोक दान आढ़ा, के नेतृत्व में विद्यालय खेल मैदान में पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर दिनेश कुमार त्रिवेदी व्याख्याता, विजय सिंह मीणा व्याख्याता, यशवंत कुमार माली अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, बबीता टेलर अध्यापिका, यमुना चौधरी, सत्यदेव चारण, लीला चौधरी, सहित विद्यार्थी मौजूद रहे। संस्थाप्रधान द्वारा बताया गया कि peeo अधीन स्कूलों में पौधे वितरण किया जाएंगे।