राज्यपाल सचिवालय राजभवन, जयपुर राज्यपाल से विशिष्टजन की शिष्टाचार भेंट माउंट आबू(हरीश दवे), राज्यपाल कलराज मिश्र से मंगलवार को माउंट आबू राजभवन में विधायक जगसीराम कोली, प्रमुख सचिव, विधि ज्ञान प्रकाश अग्रवाल, वायु सेना स्टेशन आबू पर्वत के स्टेशन कमांडर ग्रुप कैप्टन अफजल सिद्दीकी एवं ग्लोबल इनीशिएटिव फॉर पीस एंड वेल बीइंग की संस्थापक डॉ. बिन्नी सरीन ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी ।
Author: admin
ओडिशा ट्रेन हादसे पर राज्यपाल की शोक संवेदना । जयपुर, (हरीश दवे) , राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। राज्यपाल ने ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए भी कामना की है।
राज्यपाल से सिरोही के पूर्व महाराजा की मुलाकात माउंट आबू (हरीश दवे) , राज्यपाल कलराज मिश्र से शनिवार को राजभवन, माउंट आबू में सिरोही के पूर्व महाराजा श्री रघुवीर सिंह ने मुलाकात की। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।मुलाकात के दौरान श्री रघुवीर सिंह ने राज्यपाल श्री मिश्र को माउंट आबू के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।
धर्म की शरण मे रहकर दान पुण्य कर जीवन को सफल बनाओ: लोढ़ा सिरोही(हरीश दवे) , सिरोही के विधायक संयम लोढा ने कहा है कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों के साथ साथ धर्म की शरण मे रहकर यथाशक्ति दान पुण्य कर मानव जीवन को सार्थक बनाना चाहिए । लोढा ने आज कैलाशनगर में 5 करोड़ की लागत से बनने वाले मातुश्री पुरीबाई पुनमाजी माली टोरसो राजकीय महाविद्यालय की आधारशिला रखने के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विचार रखते हुए यह बात कही ।उन्होंने कहा कि बिलेश्वर महादेव की असीम कृपा से वे कैलाशनगर के विकास के…
हिंगलाज माता मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रम हुए, निकली शोभायात्रा। सिरोही(हरीश दवे), शहर के सुथार वास स्थित हिंगलाज माता मंदिर का 182वा वार्षिकोत्सव खत्री समाज ने धूमधाम से मनाया गया। हिंगलाज माता मंदिर में सुबह ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम गाजे बाजे के साथ हुआ। सुबह मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। वही पर डीजे के सामने युवक युवतियां व बच्चे नृत्य करते हुए करते चल रहे थे। सदस्य रोहित खत्री ने बताया कि शोभयात्रा शहर के कुम्हारवाड़ा, राजमाता धर्मशाला, सरजावाव गेट, सदर बाजार से होते हुए मुख्य मार्गो से होकर पुनः मंदिर परिसर पुहंची। समाज अध्यक्ष कुलदीप खत्री के…
माउंट आबू राजभवन में तेलंगाना स्थापना दिवस आयोजित । सांस्कृतिक निकटता के लिए आपसी मेल-जोल जरूरी- राज्यपाल सिरोही(हरीश दवे), राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में तेलंगाना मूल के लोगों से संवाद किया। राज्यपाल श्री मिश्र ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से राजभवन स्तर पर राज्यों के स्थापना दिवस मनाने की पहल की गई है। उन्होंने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2014 में तेलंगाना राज्य के…
राज्यपाल ने जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से किया संवाद स्थानीय स्तर पर समन्वय रखते हुए हों विकास कार्य- राज्यपाल माउंट आबू(हरीश दवे) , राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखते हुए माउंट आबू के विकास के लिए प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने माउंट आबू से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में भी शुक्रवार को अधिकारियों को बुलाकर उनसे चर्चा की।राज्यपाल ने जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल से जिले में चल रहे विकास कार्यों, विभिन्न परियोजनाओं, आदिवासी क्षेत्रों के विकास आदि के बारे में चर्चा की। उन्होंने जिला कलेक्टर से माउंट आबू के…
बागरा/जालोर , राजस्थान। बागरा में बाबा रामदेवजी मंदिर के वार्षिकोत्सव पर चढ़ाई अमर ध्वजा । गूंजें बाबा के जयकारें, बागरा के बस स्टैंड पर स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर के 17 वें वार्षिकोत्सव कि तहत गुरुवार को मुहुर्त में मंदिर के शिखर पर अमर ध्वजा चढ़ाई गई । पं.रमेशचंद्र व्यास एवं अन्य आचार्यों विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करवाया । तत्पश्चात बाबा रामदेवजी मंदिर के अमर ध्वजा के लाभार्थी राजपुरोहित करणसिंह तगसिंह जागरवाल परिवार बडावास बागरा द्वारा मंदिर के शिखर पर गाजे बाजे के साथ ढ़ोल नगाड़ों कि गूंज एवं बाबा रामदेव…
माउंट आबू / सिरोही , किशनलाल , देलवाड़ा मे श्री ब्रह्मालीन अंतरराष्ट्रीय महंत श्री श्री 1008 श्री तुलसी गिरी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आयोजन । कलश यात्रा व भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए आयोजित । सिरोही जिले के माउंट आबू में देलवाड़ा के पास ओंकार आश्रम में श्री ब्रह्मलीन अंतर्राष्ट्रीय मंत्र 1008 श्री तुलसी गिरी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया । जहां दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम हुए इसके तहत कलश यात्रा व भजन संध्या समेत कई कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इसी कड़ी में…
आबूरोड/ सिरोही , मगन लाल प्रजापत , कराटे प्रतियोगिता में आबूरोड के खिलाड़ियों ने फहराया परचम । जयपुर में हुई तीसरी आई एम एस वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप मे कई देशों को दी पटखनी । 2 स्वर्ण 7 रजत तथा 8 कांस्य पदक पर जमाया कब्जा । आई ए एम एस वर्ल्ड कराटा चैंपियनशिप जयपुर में आयोजित हुई जिसमें भारत नेपाल भूटान श्रीलंका बांग्लादेश संयुक्त अरब अमीरात देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया जहां आबूरोड के कोच कनक सिंह व रैफरी चंदा मीणा के नेतृत्व में दक्ष प्रजापति वैश्विक कोली ने स्वर्ण पदक अरविंद मीणा कुंदन कुमार पूनम ठाकुर सिद्धार्थ गुर्जर…