मंगल आरती के साथ हुआ गणपति विसर्जन रिपोर्ट / सिरोही, (हरीश दवे) गणपति बप्पा मोरिया की गगनभेदी जयकारे,,, नासिक ढोल व डीजे की मधुर धुन के साथ युवा-युवती थिरकते हुए भगवान गणपति के विसर्जन को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे बप्पा की शोभायात्रा सुभाष पार्क से कालकाजी तालाब के लिए रवाना हुई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। नाचते गाते शोभायात्रा कालकाजी तालाब पहुची। जहाँ भगवान गणपति की मंतोउचारण के साथ पूजा की व सिरोहीवासियो के लिए खुशहाली की कामना की।इस दौरान मुकेश भाई, दिनेश कुमार, मंजू देवी, मीना मेवाड़ा, योगेश, नीरज मेवाड़ा, सुरेश भाई कलर वाले, अध्यापक अशोक…
Author: admin
सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) तालाब में डूबने से युवक की मौत, अखेलाव तालाब में मिला तैरता शव, जलाशयों के निकट सावधानी बरतने की जरूरत । पुराना बस स्टैंड स्थित अखेलाव तालाब अभी लबा लब भरा हुआ है यही स्तिथि दूधिया व कालकाजी तालाब की भी है अभी गणेश विषर्जन, तालाब पूजन व आगामी देव अक्षोहिणी ग्यारस पर पुराना बस स्टैंड पर हजारो जनो का भी मेला भरेगा जिस दौरान इस बार नगर परिषद प्रशाशन को सुरक्षा के तगड़े बन्दोवस्त पुलिस प्रशाषन के साथ करने होंगे अन्यथा तालाब कि ढलान पर भगदड़ मचने व असावधानी वश दुर्घटना का अंदेशा सदैव…
भारतीय मजदूर संघ की जिला बैठक संपन् । 12 सितंबर 2022 को जिला मुख्यालय पर आयोजित आक्रोश रैली में भाग लेंगे सैकड़ों कार्यकर्ता, सिरोही V24 न्यूज/ (हरीश दवे) ; भारतीय मजदूर संघ की जिला बैठक जिला अध्यक्ष गणेश सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय फ़ौजदारो का मंदिर राम झरोखा सिरोही में संपन्न हुई।संगठन के मिडिया प्रभारी गोपालसिंह राव के अनुसार 12 सितम्बर 2022 को जिला मुख्यालय पर संगठन विशाल रैली निकालकर धरना प्रदर्शन करेगा । श्रमिकों की लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने से तथा प्रशासन की शिथिल कार्य शैली से संगठन में आक्रोश फैलता जा रहा…
पिंडवाड़ा/ सिरोही,, (रिपोर्ट भूपेंद्र परमार ) सरूपगंज के बजरंग चौराहे के पास खड्डे में गिरी कार। नहीं हुई कोई जनहानि ।
पिंडवाड़ा/ सिरोही V24 न्यूज; आमली गांव के नाडी फली में नाडी में डूबा बच्चा, नाड़ी में नहाने गया राकेश पुत्र नोपाराम गरासिया नाड़ी में डूबा, सरपंच वीराराम गरासिया पहुंचे मौके पर, सरपंच ने पुलिस व प्रशासन को दी इसकी सूचना, पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र का है मामला । रिपोर्ट -भूपेंद्र परमार।
पिण्डवाड़ा टिएसपी संघर्ष समिति की बैठक आयोजित कर आगामी रणनीति तय कर महत्वपूर्ण विचारो पर चर्चा हुई। पिण्डवाड़ा/ सिरोही V24 न्यूज;पिण्डवाड़ा 04 सितम्बर 2022आज टीएसपी संघर्ष समिति की बैठक मंगल कलश चौराहे के पास स्थित कैलाश मेडिकल पर हुई।जिसमे कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा हुई।आगामी 11 व 12 सितम्बर को उदयपुर में जनजाति आयोग के राष्ट्रिय अध्यक्ष हर्ष चौहान से मिलने एवं टीएसपी को लेकर ज्ञापन देने सम्बन्धी वार्ता हुई ।राष्ट्रपति महोदया को भी मिलने हेतु कार्यवाही पर चर्चा हुई। संघर्ष समिती के अध्यक्ष धनाराम जी मीणा ने मुख्यमंत्री जी से शीघ्र मिलने हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।और समिति…
भगवान गजानंद हमारी आजादी के निमित्त बने है- संयम लोढा ।नव चेतन युवा मंडल द्वारा गणेश महोत्सव कार्यक्रम आयोजित। रिपोर्ट, सिरोही(हरीश दवे) । शहर के निकटवर्ती सिलदर गांव में नव चेतन युवा मंडल सिलदर द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव विसर्जन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संयम लोढाने कहां कि भगवान गजानंद हमारी आजादी के निमित्त बने है। गजानंद महोत्सव हमारी आजादी से प्रारम्भ हुआ है। स्वाधीनता संग्राम के अंदर लोगो को एकजुट करने के लिए स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक ने गणपति महोत्सव भारत में शुरू किया। विधायक संयम लोढा ने कहां कि भगवान गजानंद को सुख-सौभाग्य का देवता माना…
मौसमी बीमारियों की नियंत्रण, बचाव, रोकथाम की जागरूकता के लिए चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण रिपोर्ट – सिरोही(हरीश दवे) जिले में मच्छर जनित रोग व मौसमी बीमारियों की नियंत्रण, बचाव, रोकथाम की जागरूकता के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में चिकित्सा संस्थान का निरीक्षण कर जागरूकता के बारे में जानकारी दी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. दिलराज मीना ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रोहीडा ब्लॉक पिण्डवाड़ा का निरीक्षण कर मच्छर जनित रोग व मौसमी बीमारियों की नियंत्रण, बचाव, रोकथाम की जागरूकता की जानकारी दी। उन्होंने चिकित्सा संस्थान की ओपीडी, वार्ड , स्टोर रूम का निरीक्षण कर सुधार के…
बाणमाता के दर्शनार्थ माली समाज का दल रवाना, विधायक ने दी रवानगी । रिपोर्ट – शिवगंज(हरीश दवे) चित्तौडगढ़ स्थित गहलोत परिवार की कुलदेवी बाण माता मंदिर के दर्शनार्थ माली समाज के दर्शनार्थियों का एक दल शनिवार की सुबह बस से रवाना हुआ। केराल निवासी छोगाराम गहलोत के पुत्रों जवानमल, सुरेश कुमार, महेन्द्र कुमार व प्रकाश कुमार की ओर से आयोजित इस दर्शन यात्रा को विधायक संयम लोढ़ा ने झंडी दिखाकर रवानगी दी। जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर तहसील रोड़ से छह बस और दो कार के माध्यम से करीब दो सौ से अधिक माली समाज के दर्शनार्थी बाण माता मंदिर…
दोषी प्रधानाचार्यों का तत्काल निलम्बन नही करने पर किया जायेगा आन्दोलन – गहलोत रिपोर्ट, सिरोही (हरीश दवे) । राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के प्रदेश मुख्य महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष महलावत से वार्ता कर प्रधानाचार्य मूंगथला व खडात द्वारा उच्च अधिकारियों के आदेश की निरन्तर की जा रही अवहेलना पर निलम्बन की कार्यवाही नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी हैं। संघ (प्रगतिशील) के जिला मंत्री इनामुल हक कुरैशी ने बताया है कि सीडीईओ महलावत के समक्ष प्रदेश मुख्य महामंत्री गहलोत ने कडी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शासन…