
पिण्डवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान ।
शक्ति माता मन्दिर मे नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम धुमधाम से सम्पन्न ।
पिण्डवाड़ा (भूपेंद्र परमार) – नगर के मुख्य बाजार स्थित नगर की आराध्य देवी शक्ति माता मन्दिर मे नवरात्रि गरबा महोत्सव धुमधाम से आयोजित हुआ। जिसमे प्रतिदिन माताजी के अलग अलग रूप की आंगी पुजा की गई और होमाष्टमी को विधि विधान के साथ हवन पुजा हुई जिसमे हवन पुजा का लाभ सोनी मनोज कुमार हिम्मतमलजी परिवार ने लिया । नवरात्रि महोत्सव के दौरान शक्ति माता मन्दिर मे रोजाना रात्रि महाआरती का आयोजन हुआ तपश्चात महिला मंडल भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया और रात्रि मे डांडीया रास गरबा कार्यक्रम का आयोजन धुमधाम से सम्पन्न हुआ जिसमे रोजाना माताए बहने सैकडो की संख्या मे अलग अलग राजस्थानी गुजराती वेशभुषा पहने हुए सजधज कर भक्ति भांव के साथ माताजी के दरबार मे धुमधाम से डांडीया रास खेलने महोत्सव मे भाग लिया करते है गरबा महोत्सव कार्यक्रम मे भाग लेने वाली समस्त माताओ बहनो को रोजाना इनाम पुरूस्कार के कुपन वितरीत कर पुरूस्कार दिए जाते है एवं मन्दिर मे माताजी के नो दिनो तक नौ स्वरूप की आंगी पुजा की जाती है जिसका लाभ लाभार्थी भामाशाओ द्वारा लिया जाता है गरबा नृत्य कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए रोजाना हजारो की संख्या मे लोग गरबा नृत्य देखने के लिए आते है एवं मंडल के सदस्यो द्वारा देखने एवं गरबा नृत्य मे भाग लेने वालो के लिए सुचारू रूप से व्यवस्था की गई है
सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा । इस प्रकार श्री शक्ति माता मन्दिर मे नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन धुमधाम से सम्पन्न हुआ। ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी ने इस नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन मे सहयोग देने वाले समस्त भामाशाओ का एवं ट्रस्ट मंडल सदस्यो का एवं महिला मंडल सदस्यो का बहुत बहुत धन्यावाद के साथ आभार वयक्त करते है साथ हि बताया के नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात एकादशी को माताजी मंदिर प्रांगण मे महिला मंडल भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे भारी संख्या मे महिला शक्ति इस भजन कार्यक्रम मे उपस्थित होंगे।
इस नवरात्रि महोत्सव मे विशेषकर भामाशाओ के रूप मे आंगीपुजा मे राधेश्याम बाबूलाल अग्रवाल परिवार,गोपीलाल रामेश्वर लाल अग्रवाल परीवार, एवं पुरूस्कार के लिए भाग्यलक्ष्मी स्वीट एण्ड बेकरी कैलाश कुमार चेलाराम माली परिवार, हरिश कुमार भीमाराम माली परिवार, भाग्यलक्ष्मी शॉपिंग माॅल स्व.रावाराम झालाजी माली परिवार,सांवरीया डोसा सेन्टर अर्जुन कुमार जीवाराम माली परिवार, श्रीमती लेहरीदेवी अनराज खण्डेलवाल परिवार,छीपा चिराग कुमार महेन्द्र कुमार परमार परिवार, भूपेन्द्र कुमार हिम्मतमल परमार परिवार, दिपक कुमार भंवरलाल चतुर्भूज मिस्त्री परिवार,मणीलाल सोहनलाल मालवीया परिवार, कन्हैयालाल समरथमल सोनी परिवार,रमेश कुमार चुन्नीलाल लोहार परिवार का सहयोग रहा,इसी के साथ हि इस नवरात्रि महोत्सव मे जिन महानुभावो ने तन मन धन से सहयोग दिया उन सभी का मंडल की और धन्यवाद किया गया एवं इस नवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम मे अध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी के साथ अचलसिंह बालिया,भूपेंद्र परमार ,रमेशभाई लोहार,प्रकाश खंडेलवाल, दलपत सिंह डाबी,प्रभुराम प्रजापत, शांतिलाल सोनी,भंवरलाल सोनी,नटवर सोनी,सुरेश सोनी,महेन्द्रपाल मारू,पुखराज सोनी,चम्पत मेवाडा,दलपत सिंह परमार,सुरेन्द्र मेवाडा,भंवर सिंह,वागाराम घांची एवं समस्त सदस्यो के साथ नगर वासियो का एवं महिला मंडल का सहयोग रहा ।
