पिण्डवाड़ा/सिरोही, राजस्थान ।

(रिपोर्ट भूपेंद्र परमार) ;

शिवसेना की बैठक आयोजित कर पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलने को लेकर शिव सैनिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा ।

पिण्डवाड़ा – शिवसेना सिरोही जिलाप्रमुख रमेश रावल की अध्यक्षता मे पंचदेवल महादेव मंदिर प्रांगण मे देश हित मे अति आवश्यक बैठक आयोजित कर शिवसैनिको ने पाकिस्तान के साथ भारत के क्रिकेट मेच का विरोध जताते हुए पाकिस्तान के साथ किसी भी प्रकार का मेच नही खेलने की मांग के साथ जिला कलेक्टर महोदय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन मे बताया की
माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नई दिल्ली भारत सरकार विषय पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का क्रिकेट मैच नहीं खेलने बाबत शिवसेना जिला सिरोही का निवेदन है कि श्रीमान पहलगाम में हमारे भाई बहनों का खून बहाने वाले बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले जिनका जख्म भी अभी भरा नहीं खून अभी सुखा नहीं और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलने जा रहे हैं शिवसेना ऐसे क्रिकेट मैच का पूरजोर विरोध करती है खून और पानी साथ नहीं चल सकते वही लोग अब खून और क्रिकेट एक साथ कैसे खेल सकते हैं क्या ऑपरेशन सिंदूर भी आपने रुकवा दिया आप अपने नारे भूल गए लेकिन शिव सैनिक देश के लिए बहाये हुए खून को कभी नहीं भूल सकते और ना ही भूलेंगे शिवसेना का रुख साफ है पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है उसके साथ कोई भी संबंध नहीं होने चाहिए इसलिए श्रीमान जी आपको हम सिंदूर भेज कर याद दिला रहे हैं कि हमारे देश का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे देश के सम्मान में शिवसेना मैदान में भारत-पाकिस्तान का मैच रुकवाने की कार्यवाही करावे ऐसे आंतकवादी देश के साथ किसी भी तरह का कोई मैच नहीं होना चाहिए यही हमारी मांग है ।

Share.
Leave A Reply