सरूपगंज/सिरोही, राजस्थान ।

📰 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

रोहिड़ा — दिनांक 15 अगस्त 2025 को आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबंध समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश वैष्णव रहे। उनके साथ समिति सदस्य गोविंद मालवीय, नारायणलाल पटेल, गजेन्द्रसिंह, मोतीलाल पटेल, हरीश भाई माली एवं प्रधानाचार्य शैतान सिंह उपस्थित रहे।

अध्यक्ष महोदय द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय की बहिनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिनसे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।

समारोह में सभी आचार्य, आचार्या, भैया-बहिन उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन एवं जानकारी विद्या मंदिर के प्रचार-प्रसार प्रमुख राकेश गर्ग ने दी।

Share.
Leave A Reply