V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान) ;
भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयन्ती पर जनजाति गौरव दिवस आयोजित।
(V24 न्यूज चैनल/भूपेन्द्र परमार ,पिण्डवाड़ा)
पिण्डवाड़ा – पिण्डवाड़ा 24 नवम्बर 2024जनजाति गौरव दिवस के निमित राजकीय छात्रावास घरट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जनजाति गौरव दिवस समारोह में मुख्य वक्ता धर्माराम गरासिया, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व सरपंच रमेश रावल,मुख्य अतिथि सरपंच धनाराम गरासिया एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री प्रभुराम गरासिया, छात्रावास अधीक्षक रंजीत सिंह की उपस्थिति मे भगवान बिरसा मुंडा के समक्ष द्वीप प्रवजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। संगठन मंत्री अशोक कुमार सेन ने उपस्थित अतिथियो का परिचय करवाकर तिलक,उपरने एवं भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता धर्माराम गरासिया ने अपने उदबोद्धन मे भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत एवं उनका स्वतंत्रता और धर्मांतरण के खिलाफ चलाये गए आंदोलनों के लिए यह देश उनका सदैव आभारी रहेगा। उसी प्रकार आज भी राष्ट्र व समाज को तोड़ने की जो साजिश चल रही है, उससे हम सबको सावधान रहना है। अंत मे संत धुनिदार,श्रेष्ठ खिलाड़ी,प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण दशम एवं बारहवीं के छात्र/छात्राओ को अतिथियों द्वारा उपरना पहनाकर प्रशस्ति पत्र, भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर भेंट कर उनका सम्मान किया गया।कार्यक्रम में राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के संपर्क प्रमुख महेश व्यास, तहसील अध्यक्ष लादुराम गरासिया,चंदन रावल,अरविंद गरासिया,रूपाराम गरासिया, बाबूलाल महाराज,लालाराम महाराज,केसरदास महाराज,जीवनदास महाराज, कन्हैयालाल महाराज,निम्बाराम सकाराम महाराज,वॉर्डन सहायक दिनेश कुमार,प्रभु राम,वेलाराम,विक्रम कुमार की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन अशोक सेन ने किया।



