V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान) ;
स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल झाडोली में जिला स्तर योगा ओलंपियाड 2024 का आयोजन हुआ |
स्थानीय मॉडल स्कूल झाडोली मे जिला स्तरीय योग प्रतियोगिया का सफल आयोजन किया गया.संस्था प्रधान श्याम सुंदर व्यास के अनुसार इस प्रतियोगिता मे कुल 7 विद्यालयों के 38 प्रतिभागी सम्मिलित हुए. निर्णायक मंडल मे व्याख्याता शारीरिक शिक्षण लकमा राम मेघवाल, शारीरिक शिक्षक रंजीत सिंह तथा वरिष्ठ अध्यापक रमेश कुमार ने कुशलतापूर्वक निर्णयन को अंजाम दिया. मंचासीन अतिथियों मे झाडोली सरपंच कैलाश सुथार तथा शिवलाल गेहलोत – विधायक प्रतिनिधि SDMC की उपस्थिति ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहन प्रदान किया.प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा दिये गए रिजल्ट्स के अनुसार जूनियर बॉयज़ प्रथम स्थान MGGS पाडिव, द्वितीय स्थान MGGS बड़गांव तथा तृतीय स्थान Svgms झाडोली ने प्राप्त किया.व्यक्तिगत बॉयज़ श्रेणी मे प्रथम स्थान MGGS पाडिव के प्रवीण द्वितीय स्थान MGGS पाडिव के महिपाल सिंह , MGGS के श्रवण ने तृतीय प्राप्त किया.इसमें प्रवीण और महिपाल सिंह राज्य स्तर पर जूनियर बॉयज वर्ग में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसी तरह जूनियर बालिका श्रेणि मे MGGS अनादरा प्रथम, मॉडल स्कूल झाडोली द्वितीय तथा KGBV जावाल तृतीय रहे.व्यक्तिगत श्रेणि मे MGGS अनादरा की ममता कुमारी प्रथम , MGGS अनादरा की वर्षा कुमारी द्वितीय ,मॉडल झाडोली की निहारिका माली तृतीय रही. इसमें ममता कुमारी व वर्षा कुमारी जूनियर गर्ल्स वर्ग में राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी ।सीनियर बॉयज़ मे मॉडल स्कूल रेवदर प्रथम, मॉडल स्कूल पिंडवाडा तथा तृतीय KGBV जावाल रहे.व्यक्तिगत श्रेणि सीनियर बॉयज़ मे मॉडल स्कूल रेवदर के प्रिंस चुन्नीलाल प्रजापत प्रथम ,मॉडल रेवदर के खेतपाल सिंह द्वितीय व मॉडल झाडोली के दृष्टि कुमावत रहे इसमें प्रिंस व खेतपाल सिंह राज्य स्तर पर सीनियर बॉयज में अपने जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।सीनियर बालिका श्रेणि मे MGGS अनादरा प्रथम, मॉडल स्कूल झाडोली द्वितीय तथा मॉडल रेवदर तृतीय रहे. व्यक्तिगत श्रेणि मे मॉडल स्कूल झाडोली की छात्रा शुभांगी शर्मा प्रथम , MGGS अनादरा की डिंपल कुमारी दिव्तीय ,मॉडल रेवदर की मिस्तु तृतीय रही. इसमें शुभांगी शर्मा व डिंपल कुमारी सीनियर गर्ल्स वर्ग में राज्य स्तर पर अपने जिलें का प्रतिनिधित्व करेंगी प्रतियोगिता के अंत मे ADPC कांतिलाल आर्य तथा कार्यक्रम अधिकारी रतिराम प्रजापत के आतिथ्य मे सभी विजेताओं को पुरस्कार तथा टीम प्रभारियों और अतिथियों को मोमेंटो से सम्मानित कर विदा किया गया.इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा.

