V24 NEWS CHANNEL /सिरोही, राजस्थान ।

(पिण्डवाडा /18 नवम्बर2024) ,

भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरली में गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

परिषद् के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाड़ा की ओर से गुरुवंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम 2024-25 राउमावि वरली में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का तिलक व अंगवस्त्र द्वारा वंदन किया गया एवं एक-एक कलम भेंट कर व चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। तत्पश्चात शिक्षकों द्वारा गत सत्र 2023-24 में कक्षा 1 से 11 तक कक्षा में प्रथम आने वाले छात्र/छात्राओं का तिलक लगाकर व प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में परिषद् सदस्य जसवंत सिंह चौहान द्वारा अपने प्रभावशाली उद्बोधन में गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का उदेश्य बताने के साथ-साथ जीवन में गुरु के महत्व को समझाते हुए विद्यार्थियों से शिक्षकों के मार्गदर्शन में संस्कारवान विद्या अर्जित कर अपने मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया गया। संस्था प्रधान रामभरोसी मीणा द्वारा परिषद् का आभार प्रकट करते हुए परिषद के उक्त कार्यक्रम के उदेश्य अनुरूप संस्कारवान शिक्षण का विश्वास दिलाया गया ।

इस अवसर पर परिषद् के गोविन्द सिंह चौधरी, जसवंत सिंह चौहान, भेराराम कुम्हार, विजय राज सोनी, संस्था प्रधान रामभरोसी मीणा, दिलीप कुमार, अश्विन कुमार, मदनलाल, नारायण लाल, रणवीर यादव, खेमराज गुरु, दिनेश पालीवाल, आदम खान, राजाराम, ईश्वर सिंह, गिरधारी कुमार, सीता गरासिया, जब्बर सिंह, कानाराम, स्नेहलता गर्ग, प्रभुराम गरासिया, जगदीश प्रसाद, कुलदीप, निसार खाँ, निरीक्षा सुवेरिया आदि शिक्षक व 580 छात्र/छात्राएँ उपस्थित थे.

Share.
Leave A Reply