V24 NEWS CHANNEL ,

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त शुक्रवार को, निचलागढ़, रेडवाकला, व दानवाव में समारोह के आयोजन।

आबूरोड, सिरोही।

आबू रोड पंचायत समिति के अंतर्गत तीन अलग-अलग गांवों में 9 अगस्त शुक्रवार को विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के आयोजन समारोह पूर्वक होंगे। ग्राम पंचायत निचलागढ़ के आश्रम छात्रावास में गरासिया समाज विकास सेवा समिति जिला सिरोही, पंचायत समिति आबू रोड एवं ग्राम पंचायत निचलागढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 11:00 बजे से, ग्राम पंचायत क्यारियां के रेडवाकला में आदिवासी विकास सेवा समिति जिला सिरोही के तत्वाधान में सुबह 10:00 बजे से, तथा जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से दानवाव के आवासीय विद्यालय में 3:00 बजे से कार्यक्रम होंगे।

Share.
Leave A Reply