V24 NEWS CHANNEL ,

पिंडवाड़ा, सिरोही/ राजस्थान।

पत्रकार ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान, दिया इंसानियत का संदेश

सिरोही : रक्तदान सबसे बड़ा दान है रक्तदान से नई जिंदगी मिलती है इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए मरुधर आईना समाचार पत्र के जिला ब्यूरो हेड पत्रकार हडमत सिंह पंवार ने रक्तदान करते हुए एक महिला की जान बचाने का काम किया है। बता दें कि पत्रकार हडमत सिंह पंवार कुछ जरूरी कार्य से बाहर थे उन्हें फोन पर सूचना मिली की एक महिला को रक्त की अतिआवश्यक जरूरत है। जिसके बाद बिना देरी किए हुए पत्रकार हडमत सिंह पंवार ने रक्तदान करते हुए समाज को एक संदेश देने का कार्य किया।

पंवार का कहना है कि रक्तदान करने से पूर्व के भाती शरीर अच्छा स्वस्थ हो जाता है अतः हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए वही इससे रोगी की भी जिंदगी बच जाती है। पत्रकार पंवार कहते हैं कि हर किसी को साल में एक या दो बार रक्तदान जरूर करना चाहिए रक्त की कमी की वजह से किसी की जान भी ना जाए और हर व्यक्ति स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि मेरी दिल की इच्छा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग रक्तदान कर रोगियों को नई जिंदगी देने का कार्य करे। इस दौरान दीपिका कुंवर, अनामिका कंवर, जिला राजकीय अस्पताल से डॉ. विजय प्रकाश चौधरी, राजेंद्र सिंह मीणा, दुर्गा, सोनिया, निशा, अशोक, वागाराम, दलपत, शंकर, फारुक, हकम, सरफराज, हरीश सहित ब्लड बैंक का स्टाफ मौजूद रहा उन्होंने पत्रकार पंवार के रक्तदान करने पर सहराना की।

Share.
Leave A Reply