सिरोही/पिंडवाड़ा V24 न्यूज (भूपेंद्र परमार),
हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गयी है। इस अभियान के तहत देश के पीएम ने सभी नागरिकों से अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा फहराने की अपील की है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट के जरिये Har Ghar Tiranga campaign के तहत इस अपील को जनता तक पहुँचाया है। आप को बताते चलें कि इस वर्ष देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा और हम 75वां ‘स्वतंत्रता दिवस’ (Independence Day) मानने वाले हैं। इस अवसर को मानाने के लिए अमृत महोत्सव की शुरुआत की गयी है। ये पल भारत के सभी नागरिकों के लिए बहुत ही ख़ास है, इसीलिए हमारे देश की यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi Ji) ने देश के सभी नागरिकों को आज़ादी का जश्न मानाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने का आग्रह किया है।पिंडवाड़ा मंडल कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हर घर तिरंगा योजना के तहत पिंडवाड़ा डाकघर में कार्यकर्म आयोजन मंडल अध्यक्ष महावीर जी यती के निर्देशानुसार व हर घर तिरंगा संयोजक मंडल महामंत्री कमलेश जी राजगुरु के सानिध्य में हुआ इस उपलक्ष में सहसंयोजक शंकर जी हीरागर व कल्पेश सोनी एस सी मोर्चा अध्यक्ष रमेश जी गवारिया व महामंत्री कमलेश जी गर्ग ,अमृत मॉमौरेशा,विजय गुर्जर, हितेश रावल, मनोज प्रजापत, नरेश जी, पोस्ट ऑफिस अधिकारी फुलाराम जी देवासी, पूर्व पोस्ट मास्टर फूल सिंह जी , भवर जी रावल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट भूपेंद्र परमार, पिंडवाड़ा
