एक शाम हंजारीमल महाराज के नाम भजन संध्या आयोजित।

V24 न्यूज/ सुरेश पुरोहित,

सिरोही , राजस्थान –

निकटवर्ती पाड़ीव कस्बे में सावन महीने के सोमवार चतुर्थी को शिव भक्त श्री 1008 हंजारीमल महाराज की धूंणी कारा कातरा-जोड़ में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें गायक कलाकार हितेश संत एंड पार्टी ने श्री गणपति वंदना से भजनों की प्रस्तुति देकर सभी भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोमवार सुबह से हंजारीमल महाराज की धूणी पर ज्योत व महाआरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भामाशाहो की तरफ से मंडप,साउंड,जलपान, खीर व फरारी चिवड़ा वितरण किया गया। एवं भामाशाह की तरफ से मंदिर निर्माण के लिए सीमेंट,ईट व पत्थरों की भी घोषणा की गई। इस दौरान प्रभाराम मेघवाल,रघाराम घांची,भडाराम घांची, हंसाराम प्रजापत,पुखराज पुरोहित,चौथाराम मेघवाल,नेताराम रांगी,चेताराम मेघवाल, महेंद्र मेघवाल,लक्ष्मण रावल,भरत सेन,जबरसिंह दहिया,वार्ड पंच जितेन्द्रसिंह सोलंकी,दिलीपसिंह दहिया,भुताराम माली,भूराराम प्रजापत,सुभाष सेन,जितुसिह दहिया, नरेश घांची,भावेश पुरोहित,नरेश हिरागर, बुटाराम मेघवाल, कालीदास संत,लक्ष्मण माली,सुरेश पुरोहित,वनाराम मेघवाल,मगनलाल घांची,अनाराम मेघवाल, राजुसिह समेत सैकड़ो महिलाएं भी मौजूद रही।

Share.
Leave A Reply