श्रावण मास में शिव आराधना से मनुष्य जीवन का कल्याण ।

आहोर /प्रवीण कुमावत V24 न्यूज,

पांडगरा में ऐसराणा पर्वत पर स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर गोगाबेरी में युवाओं की ओर से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में विभिन्न पदार्थों से भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक ,दुग्धाभिषेक किया गया। भगवान शिव की पूजार्चना कर आरती की गई। इस दौरान वेद मंत्रों व भगवान शिव की जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। देवो के देव महादेव भोलेनाथ है । भोलेनाथ अपने भक्तों के सभी मनोरथ सिद्ध करते है नि: स्वार्थ भाव से भगवान शिव की सच्ची भक्ति करने महादेव सभी मनोकामना पूर्ण करते है । श्रावण मास में महादेव की विशेष कृपा अपने भक्तों पर रहती है । ऐसराना पर्वत पर प्राकतिक सौंदर्य से परिपूर्ण प्राकतिक झरनों का भक्तों ने आनंद उठाया । इस मौके पर रमेश कुमार राव , अभयसिंह मांगलिया, मनु महाराज , दिनेश प्रजापत, ब्रिजेश प्रजापत, प्रवीण प्रजापत, जितेन्द्र प्रजापत, भरत प्रजापत, लक्ष्मण प्रजापत, गजेन्द्रसिंह समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply