अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री संजय पुरी व शंकर देवासी ने एनएसयूआई पर जताया अपना भरोसा और संगठन की ली सदस्यता।
सिरोही /पिण्डवाड़ा ( भूपेंद्र परमार ) ,
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन पिछले 4 वर्षों से राजकीय महाविद्यालय पिंडवाड़ा में प्रत्येक छात्र छात्राओं के सहायता के लिए सदैव तत्पर है और महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संगठन पर पूरा भरोसा और विश्वास है संगठन के कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिंडवाड़ा के नगर मंत्री संजय पुरी व शंकर देवासी ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की संगठन के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मयूरध्वज सिंह चवरली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नकुल ओझा एनएसयूआई सिरोही के जिला महासचिव सदरू खान ने दोनों ही कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर व संगठन का दुपट्टा पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलवाई इस अवसर पर महाविद्यालय के इकाई अध्यक्ष संजय बंजारा,संघर्षशील छात्र नेता नितिन आढ़ा पेशुआ,भरत देवासी,नेपाल सिंह उपस्थित रहे व छात्रनेता संजय पूरी व शंकर देवासी का संगठन में स्वागत किया व पूरा भरोसा जताया।
V24 न्यूज पिण्डवाड़ा /सिरोही
