सिरोही/पिंडवाड़ा V24 न्यूज नेटवर्क,
पिंडवाड़ा के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय क्षेत्र के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान वाक् पीठ का आयोजन 30 जुलाई को किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ 9:00 बजे रजिस्ट्रेशन कर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जी श्री अजय माथुर के संरक्षण में किया गया । इसके आयोजक पिंडवाड़ा, शहरी विद्यालयों द्वारा सन्यासी आश्रम ,पिंडवाड़ा मे किया गया। इसके संयोजन श्री सुरेश कुमार वछेटा सह संयोजक श्री हिम्मत रावल सदस्य ,श्रीमती उम्मीद कंवर, श्रीमती रतन मीणा थे। वाक् पीठ अध्यक्ष श्री प्रकाश पुरोहित, विशिष्ट अतिथि श्री मनोहर लाल जी ,श्री रमेश जी प्रिंसिपल पिंडवाड़ा थे ।मुख्य अतिथि श्रीमान समाराम जी गरासिया ,विधायक आबू पिंडवाड़ा ,प्रधान श्री नितिन बंसल एस. एम. सी अध्यक्ष श्री जाकिर हुसैन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन् और सरस्वती वंदना से किया गया। इसके पश्चात परिचय ,अतिथियों का स्वागत फूल माला, साफा, द्वारा किया गया। श्रीमान सुभाष जी रावल ,हिम्मत जी रावल ,भैराराम जी को माला, साफा ,स्मृति चिन्ह, श्रीफल देकर सम्मान किया गया । श्रीमती हेमलता पाराशर को वार्ता की थीम आधारित चित्रांकन ,सैनिक सम्मान, पर्यावरण ,बालिका शिक्षा और राजस्थान के शिक्षा मे बढ़ते कदम ,रंगोली की सराहना करते हुए अतिथियों द्वारा माला , शाॅल, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वाक् पीठ का आरंभ सर्वप्रथम अतिथियों के उदबोधन श्री समाराम जी ,नितिन जी ,मनोहर लाल जी द्वारा किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जी श्री मान अजय माथुर जी ने वार्ता के मुख्य बिंदु राजस्थान के शिक्षा में, बढ़ते कदम, मिड डे मील, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, छात्रवृत्ति, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान ,प्रवेशोत्सव नामांकन ,ठहराव, शाला दर्पण सूचना अपडेट और सह शैक्षिक गतिविधियों पर चर्चा की। वाक् पीठ वार्ताकार श्रीमान सतीश जी पुरोहित ,श्रीमान ओम प्रकाश जी, श्रीमान महेंद्र चौधरी, श्रीमान हिम्मत जी रावल ,थे सभी ने विस्तार से वार्ताएं की। मध्यान्ह में खाने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई। उसके बाद खुले मंच का आयोजन किया गया सभी शिक्षकों द्वारा वार्ता का आदान-प्रदान, समस्या समाधान, शिक्षा में होने वाले नवाचार, विशेषकर बच्चों को सीखने सिखाने पाठ्य सहगामी क्रियाओं ,लर्निंग गेप को को पूरा करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। उसके बाद एक बार पुनः मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जी द्वारा , ,बच्चों की दक्षता, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण का महत्व समझाते हुए समस्त वार्ताकारों, संस्था प्रधानों को धन्यवाद देते हुए वाक् पीठ को समाप्त किया गया ।
