किसानों ने लगाया NH 68 पर आधा घंटा चक्का जाम:
केंद्र सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, एमएसपी लागू करने सहित की कई मांगे।
सांचौर/31 जुलाई रविवार 2022
V24 न्यूज /सुरेश पुरोहित,
सांचौर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले रविवार को किसानों में नेशनल हाईवे 68 सिवाड़ा चौराहे पर चक्का जाम कर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। मोर्चे के जिलाध्यक्ष ईशरा राम बिश्नोई ने कहा कि राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा दिल्ली बार्डर पर 13 महीने तक चले महा आंदोलन के चलते केंद्र सरकार ने किसान नेताओं से समझौता किया था, लेकिन समझौते को लागू न करके देश के किसानों के साथ वादाखिलाफी की है। जिसको लेकर आज पूरे देश में चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

जिला मंत्री मकाराम चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार समझौते से मुकर रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी हेतु कमेटी में मनमानी करना, आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मुआवजा देने, आंदोलन के दौरान किसानों पर हुए मुकदमे वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर किसान आंदोलनरत हैं। जिला प्रवक्ता विरद सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान सरकार पूंजिपतियों को बढ़ावा देने के लिए सार्वजनिक उपक्रमों को कोडियों के भाव बेच रही है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के आंदोलन की फिर से आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे 68 पूरी तरह से टूट चुका है और सिवाड़ा ब्रिज निर्माण भी निर्धारित मानदंडों के अनुसार नहीं बनाया जा रहा है।
सूचना के बावजूद पुलिस रही नदारद,
किसान संगठनों द्वारा नेशनल हाइवे जाम का अल्टीमेटम पहले ही दिया जा चुका था। जिसके बाद भी पुलिस नदारद नजर आई। करीब आधे घंटे बाद किसानों ने ही जाम हटाया।
ये रहे मौजूद,
इस दौरान प्रेमाराम सारण, जगदीश पूनिया, किशनाराम गोदारा पादरडी, जयकिशन गोदारा, किशनलाल परावा, आसूराम देवासी, भाखराराम पादरडी, आसूराम चितलवाना, पाबूराम जाणी, रामाराम माली, अरविंद गोदारा, जीवाराम देवासी, मालाराम जांगू,गौपाल देवासी व जेपी सोनी सहित सैकड़ों किसान और व्यापारी मौजूद रहे।