कुंडगेट मोक्षधाम समिति का गठन करके लगाए छायादार पौधे
सावर में मोक्षधाम में होगा विकास
छायादार पौधे लगाने से होगी हरियाली
सावर,(स्वर्ण खबर नेटवर्क/रमेश पाराशर)। अजमेर जिले के सावर में कुंडगेट मोक्षधाम में ग्रामीणों ने विकास समिति का गठन करके विकास प्रस्ताव लेने के साथ ही परिसर में 151 छायादार पौधे लगाये गए।सावर में कुंडगेट मोक्षधाम के विकास को लेकर विधायक डॉ रघु शर्मा के निजी पिए राजेन्द्र भट्ट की अगुवाई में ग्रामीणों की बैठक मोक्षधाम परिसर में आयोजित की गई।बैठक में मोजूद मोक्षधाम समिति सदस्यों की विकास समिति का गठन किया गया। जिसमे राजेश भगत को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।वही कन्हैया लाल माली को सचिव व कोशाध्यक्ष पड़ पर नारायण प्रसाद शर्मा को मनोनीत किया गया। बैठक में मोक्ष धाम के विकास व सुधार को लेकर अनेक प्रस्ताव लिए गए।जिसमे मुख्य रूप से मोक्ष धाम में जानवरों के घुसने की टूटी दीवार को वापस निर्माण करने मुख्य गेट पर चकरी फाटक लगाने व मुख्य गेट के पास निर्मित यात्री प्रतीक्षालय में निर्मित दुकान के सटर लगाने का प्रस्ताव लिया गया।साथ ही विकास को लेकर सभी सदस्यों ने ग्रामीणों को जाग्रत करने पर जोर दिया।मोक्ष धाम की सुंदरता बढ़ाने व पर्यावरण संरक्षण को लेकर समिति ने परिसर में 151 छायादार पौधे लगाए।साथ ही पौधों की सुरक्षा को लेकर ट्री गार्ड लगाने व पानी पिलाने का व्यवस्था की गई ।