पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा का जन्म दिन सामाजिक सरोकार से मनाया
सावर चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए
सावर,(स्वर्ण खबर नेटवर्क/रमेश पाराशर)। पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के जन्म दिन पर सावर में कांग्रेस कमेटी ने सामाजिक सरोकार से मनाया।नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अनेक कार्यकर्मो के साथ मरीजों को फल वितरित किए गए।गुजरात कांग्रेस प्रभारी व राजस्थान सरकार के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा के जन्म दिन को लेकर उनके पैतृक ग्राम सावर में नगर कांग्रेस कमेटी के सानिध्य में सामाजिक सरोकार के साथ अनेक कार्यकर्मो का आयोजन किया गया।नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में गणगौरी चोक में स्थित ब्रह्म अखाड़ा में बालाजी की पूजा अर्चना के साथ ही केक काटकर रघु शर्मा जिंदाबाद के नारों के साथ मनाया गया।इस अवसर पर केक काटने के साथ ही लड्डू वितरित किये गए।कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय में पहुँचकर मरीजों को फल भी वितरित किए।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रघु शर्मा के जन्म दिन की यादगार स्मृति के लिए पौध रोपण किया। इस दौरान सावर सत्ताईसा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोस् देखने को मिला।सावर में आयोजित कार्यकर्मो में घटियाली नापाखेड़ा कालेडॉ कवर जी सदारा कुशायता सहित अन्य ग्रामो के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।