उप डाकघर के मुख्य गेट का चोरों ने तोड़ा ताला 

ताला तोड चोरी का किया प्रयास
जहाजपुर,(स्वर्ण खबर नेटवर्क/रवि जोशी)। उपखंड मुख्यालय पर संतोष नगर स्थित उप डाकघर में बीती रात को अज्ञात चोरों ने डाकघर के मुख्य गेट पर लगे ताले को तोड़ अंदर प्रवेश कर चोरी का प्रयास किया परंतु डाकघर में नगदी नहीं होने से चोरों को खाली हाथ लौटना पड़ा । सुबह जब सफाई कर्मचारी झाड़ू लगाने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई तब सफाई कर्मचारी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उप डाकघर के अधिकारियों को दी । बाद में उप डाकघर के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी डाक कर्मचारियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । वही डाकघर में नगदी नहीं होने से कोई  जनहानि नहीं हो पाई ।

Share.

Leave A Reply