कोटडी क्षेत्र के बजरी के 11 नाके कराए बंद
जहाजपुर,( स्वर्ण खबर नेटवर्क/ रवि जोशी) विधानसभा क्षेत्र के कोटडी क्षेत्र से निकल रही बनास वह कोठारी नदी की लीज अवधि 6 जुलाई को समाप्त होने के साथ ही जिला प्रशासन के नाके भी निष्क्रिय कर दिए गए हैं  । कोटडी के एसडीएम ने बड़लियास पुलिस को लीज धारक के सभी 11 नाके बंद कराने के निर्देश दिए हैं । इसके बाद क्षेत्र के रेन के माताजी गेंदलिया भाकलिया अकोला चांदगढ़ नाहरगढ़ कांटी अमरपुरा सातोला का खेड़ा सोमलिया सोलंकिया का खेड़ा तथा जितिया के नाके चेकपोस्ट बंद करा दिए। जानकारी सूत्रों के अनुसार नाके बंद होने से अवैध खनन तेजी से बढ़ा हालांकि सोमवार को दिनभर बारिश के चलते बजरी का ज्यादा दोहन नहीं हुआ । जिले में बजरी की एकमात्र लीज मांडलगढ़ में है लेकिन कोटडी जहाजपुर हमीरगढ़ आसींद रायपुर सहाड़ा से बजरी का अवेध दोहन जारी है कई स्थानों पर नदियों से बजरी निकालकर आसपास तो लगाया जा रहा है । बडलियास थाना प्रभारी शिवचरण ने कहा कि क्षेत्र में अवधि पूरी होने के साथ ही जो भी नाके बंद कराने के आदेश हुए हैं वह बंद करा दिए गए हैं क्षेत्र में अवैध बजरी का दोहन नहीं हो रहा है।

Share.

Leave A Reply