फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी पर तानी बंदूक लुटे 15000
जहाजपुर ,(स्वर्ण खबर नेटवर्क/ रवि जोशी) उपखंड क्षेत्र के हनुमान नगर के छोटी लोहारी ग्राम के निकट सोमवार दोपहर नकाबपोश तीन जनों ने फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी को रोका और बंदूक दिखाकर धमकाया ₹15000 छीन कर भाग गए इससे इलाके में सनसनी फैल गई l सूचना पर हनुमान नगर थाना पुलिस व विधायक गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंचे पीड़िता से जानकारी लेकर नाकाबंदी करवाई परंतु लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा । थाना प्रभारी हरीश सांखला ने बताया कि एजेंसी एरिया देवली स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीन लिमिटेड की महिला कर्मचारी ऊंचा निवासी कर्मा मीणा गांव में महिला समूह से राशि एकत्र कर देवली लौट रही थी तभी छोटी लोहारी के निकट बाइक पर आए तीन नकाबपोश ने आगे आकर रोक लिया एक व्यक्ति ने महिला कर्मचारी कर्मा पर बंदूक तान दी इससे कर्मा डर गई । लुटेरे कर्मा के पास मौजूद राशि से भरे बैग को छीन लिया और मोपेड की चाबी छीन कर भाग गए ।पता चलने पर सीआई सांखला पहुंचे और पीड़ित महिला कर्मचारी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अज्ञात लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

Share.

Leave A Reply