आवा के राजकलेश्वर धाम पर श्रावण के दूसरे सोमवार को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दूनी,(स्वर्ण खबर नेटवर्क)।तहसील क्षेत्र में स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ अरदास लगाई । मंदिर के पुजारी मोहनलाल नाथ ने बताया कि श्रावण मास के दूसरे सोमवार के साथ-साथ सोम प्रदोष का अद्भुत संयोग होने पर आसपास के क्षेत्रों सहित दूरदराज के श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दरबार में पहुंच कर धोक लगाई । राजकलेश्वर सावन संध्या आरती समिति के शिवप्रकाश राव बताया कि वन सोमवार मनाने हेतु दूर-दूर से श्रद्धालु घर से खाना बनाकर लाते हैं कुछ यहां पर भोजन बनाकर भगवान के भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करते हैं । पिछले सप्ताह अच्छी बारिश होने से सरोवर लगभग भर गया है और वातावरण रमणीक हो गया है । सावन मास में लोग पिकनिक और पर्यटन की दृष्टि से भी राजकलेश्वर एवं अखनेश्वर महादेव धाम पर अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं । सोम प्रदोष के अवसर पर दिन भर अभिषेक एवं विशेष पूजा अर्चना का दौर चलता रहा । संध्या आरती के समय मंदिर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा आरती के साथ ही भजनों का दौर शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहता है । संध्या आरती के समय गोपाल मंदिर समिति के ओमप्रकाश स्वर्णकार, सुरेंद्र सिंह नरूका, अनूप साहू, अक्षय योगी, रामलाल सैनी, लादू लाल पांचाल, चंद्रप्रकाश पाराशर, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष बच्चे शामिल थे ।