रामजीलाल बैरवा बने बैरवा महासभा लावा के अध्यक्ष

मालपुरा,(स्वर्ण खबर नेटवर्क)। उपखंड के लावा कस्बे में आज चबराना रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर में समस्त बैरवा समाज लावा की उपस्थिति में सर्व सहमति से रामजीलाल बैरवा को अध्यक्ष चुना गया तो वहीं भैरूलाल बैरवा को उपाध्यक्ष, सुरेश बैरवा को कोषाध्यक्ष व रामलाल गुरूजी को सलाहकार मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया।समस्त पदाधिकारियों ने बाबासाहेब अंबेडकर को साक्षी मानकर समाज हित में कार्य करने की शपथ ली।इस दौरान रामअवतार बैरवा,समाजसेवी मनीष लावा,सीताराम बैरवा,
धन्नालाल बैरवा,हनुमान बैरवा,रोडुराम बैरवा व समाज के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share.

Leave A Reply