विद्यालय में हरित पाठशाला कार्यक्रम मे लगाये पौधे

पौधे लगाने का लिया संकल्प

सरवाड,(स्वर्ण खबर नेटवर्क/ श्री कृष्ण भट्ट)।राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दौलतपुरा में आज श्रावण मास सोम प्रदोष के शुभ अवसर पर विद्यालय में हरित पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया ,आयोजन के तहत सामूहिक रूप से वृक्षों की पूजा अर्चना की गई ,उसके बाद प्रधानाध्यापक गोविंद वल्लभ शर्मा ने प्रकृति संरक्षण , हरित पाठशाला एवं पौधों से होने वाले लाभों के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा सामूहिक रूप से पौधों की सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गई ! वृक्षारोपण प्रभारी सुखपाल गुर्जर के नेतृत्व में विद्यालय में अगजोरा, छोटी करोटन,कैक्टस , मोगरा , रातरानी , पनसेटीया, राखी बेल , मदर क्ररोटन , मोरपंखी , अखलीफा , अशोक आदि के विभिन्न पौधे रोपण किए गए !कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष कालूराम गुर्जर ,समस्त अध्यापक गण अय्युब खान गुराक, सुखपाल गुर्जर, अनीता जैन , अभिभावक तेजू गुर्जर एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share.

Leave A Reply