अनन्या शर्मा ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
पीपलू,(स्वर्ण खबर नेटवर्क/भरत शर्मा)। सीबीएसई 10वीं बोर्ड के परिणाम कस्बे संस्कार पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या शर्मा ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर संस्कार पब्लिक स्कूल के स्टाफ द्वारा अनन्या शर्मा का माला व मुंह मीठा कराकर शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्कार कॉलेज के निदेशक दिनेश चौधरी, अनन्या शर्मा के पिता पुरुषोत्तम शर्मा संदेडा उपस्थित रहे। अनन्या ने इसका श्रेय अपने माता-पिता दादा-दादी और अपने समस्त गुरुजनों को दिया।