एक ट्रैक्टर- ट्रोली जब्त एवं बजरी रेकी में एक व्यक्ति गिरफ्तार
पीपलू,(स्वर्ण खबर नेटवर्क)। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि राजाराम हेड कॉन्स्टेबल मय जाप्ता के दौरान गश्त निगरानी व अवैध बजरी की रोकथाम के दौरान जंवाली-गहलोद रोड पर एक ट्रैक्टर मय ट्रॉली को लावारिस हालत में मिलने पर ट्रैक्टर मय ट्रोली को मौके पर ही धारा 38 में जरिए फद॔ जप्त किया गया। वहां से रवाना होकर ग्राम जंवाली के पास पहुंचा तो एक व्यक्ति पुलिस जीप मय जाप्ता को देखकर फोन करने लगा, जो संदिग्ध होने पर रोककर फोन करने का कारण पूछा तो बताया कि में बजरी के ट्रैक्टर निकालने के लिए पुलिस वालों की रेकी करता हूं। जिसके मुझे पैसे मिलते हैं। उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछा तो अपना नाम सुरेश पुत्र सीताराम जाति मीणा उम्र 23 साल निवासी निमेडा थाना पीपलू ,टोंक का होना बताया। जो उक्त अवैध बजरी/परिवहन करने वालो वाहनों को निकलवाने के लिए पुलिस की रेकी करता पाया जाने पर धारा 151 सीआरपीसी गिरफ्तार किया गया।